{"_id":"5b956c9a867a557e876d85df","slug":"153651930718-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र निर्माण में कार्य करें श्रीमाली समाज : स्वतंत्रदेव सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र निर्माण में कार्य करें श्रीमाली समाज : स्वतंत्रदेव सिंह
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि श्रीमाली समाज संगठित हो रहा है। इसने संगठन का राष्ट्रीय स्वरूप दिया है लेकिन इसे और मजबूत करने की जरूरत है। ऐसा होने पर श्रीमाली समाज राष्ट्र निर्माण में सशक्त भूमिका अदा कर पाएगा। उन्होंने कहा कि समाज से नेतृत्व भी निकलना चाहिए। वह रविवार को वाजिदपुर चौराहा स्थित एक होटल के सभागार में अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा के प्रदेश स्तरीय ब्लाकों के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए चार बातें आवश्यक है। सर पर बर्फ, मुंह में शक्कर, सीने में आग, पैर में चक्कर होना चाहिए। ठंडे दिमाग से कार्य करना चाहिए। अहंकार नहीं होना चाहिए। मीठी वाणी बोलें और सीने में जोश रखें। साथ ही यह भी जरूरी है कि रुके नहीं। शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि जो समाज शिक्षित होगा वह हमेशा प्रगति करेगा । भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय सबके पूज्य हैं हम जिस समाज में पैदा हुए हैं। उसे आगे ले जाना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि होगी। हमारा दल सबको एक साथ लेकर चलता है। अपने समाज के लोगों को बढ़ाएं एवं संगठित करें। भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष आयुषी श्रीमाली ने कहा कि शिक्षा की कमी से हमारा समाज पीछे हैं। हमें जागरुक एवं शिक्षित होने की आवश्यकता है। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु , भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, महामंत्री पुष्पराज सिंह, छोटेलाल श्रीमाली, सोहनलाल श्री माली आदि मौजूद रहें।