फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मेहनत के बल पर मिलती है सफलता

मेहनत के बल पर मिलती है सफलता

Mon, 10 Sep 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मेहनत के बल पर मिलती है सफलता

विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा है की बच्चों में छिपी प्रतिभा को जागृत करने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि लगन और मेहनत से ही सफलता मिलती है। प्रतिभाशाली लोगों ने मेहनत के बल पर ही खुद के साथ ही अपने गांव और देश का नाम रोशन किया है।
कस्बा स्थित मैरेज हाल में व्यापार मंडल की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री यादव ने कहा कि शिक्षा से ही डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने बैज्ञानिक के रूप में देश-दुनिया में पहचान बनाने के साथ ही देश के राष्ट्रपति बने। उन्होंने शिक्षा के व्यवसायीकरण की चर्चा करते हुए इनसे बचने की सलाह दी।
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय तिवारी ने कहा कि देश में सबसे अधिक पीएम यूपी से बने हैं। बावजूद इसके अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। दिल्ली से लखनऊ आने में उन्हें पांच घंटे लगे, जबकि लखनऊ से ढाई सौ किमी जौनपुर आने में सात घंटे लग गए। उन्होंने ऐसे विकास पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह स्थिति तब है जबकि पूर्वांचल से मुख्यमंत्री और जिले से नगर विकास राज्य मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और वह प्रवासी बनकर काम कर रहे हैं। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने नगर विकास राज्य मंत्री से रोजगार उपलब्ध कराने की पहल करने की मांग की। भाजपा के गोरखपुर मंडल मंत्री और प्रधानाचार्य ग्रामोदय इंटर कालेज विनोद राय ने कहा कि अगर लक्ष्य मजबूत हो तो हर सपना कदमों में होता है। बिना मेहनत के कोई काम पूरा नहीं होता। इस अवसर पर विनोद सेठ, प्रमोद तिवारी, रमेश सिंह, आतिश सोनकर, पप्पू अहमद, संध्या मौर्या, वर्षा साहू, रिचा तिवारी, पूजा रिया तिवारी आदि मौजूद रही। व्यापार मंडल के अध्यक्ष लल्लन सिंह और महामंत्री इकराम अंसारी ने आभार व्यक्त किया। संचालन विष्णु दत्त तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed