{"_id":"5b956a97867a557eb715bca7","slug":"153651879212-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंटल कालेज के छात्रों को नहीं मिली डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंटल कालेज के छात्रों को नहीं मिली डिग्री
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। डेंटल कालेज आजमगढ़ के छात्रों को अब तक चालू सत्र की डिग्री नहीं मिल पाई है। इससे छात्रों को परेशानी उठानी पड़ रही है। डिग्री के लिए कालेज के अधिकारी ही नहीं छात्र भी विश्वविद्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। विद्यालय में डिग्री का फारमेट नहीं होने से छात्रों की डिग्री अधर में हैं।
डेंटल कालेज आजमगढ मेडिकल कालेज पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध है। कालेज में बीडीेएस और एमडीएस के 2017-18 बैच में चार सौ छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। विश्वविद्यालय ने परीक्षा तो करा ली, लेकिन अब तक डिग्री नहीं दी है। डिग्री के लिए कालेज प्रशासन कई बार विश्वविद्यालय गए, लेकिन हर बार यही कहकर टाल दिया गया कि डिग्री का फारमेट नहीं है।
डेंटल कालेज के सीईओ संजय सिन्हा ने बताया कि छात्रों की परीक्षा हो चुकी है। विश्वविद्यालय ने फारमेट उपलब्ध होने पर डिग्री मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।