{"_id":"5b92cb45867a557ffc6be4b3","slug":"15363469351-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली के आरोप में गैस एजेंसी का गोदाम सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली के आरोप में गैस एजेंसी का गोदाम सीज
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर।जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को शंकर गैस एजेंसी के गोदाम पर छापेमारी की। इस दौरान गैस से भरे सिलिंडर की जांच की गई। इस दौरान सात सिलिंडर में गैस की मात्रा कम पाई गई, जिस पर डीएसओ ने उक्त गैस गोदाम को सीज कर दिया।
जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने गुरुवार को शंकर गैस एजेंसी के गोदाम पर पहुंचे। उन्होंने छह घण्टे तक गोदाम में गैस सिलेंडर की तौल करवाई। इस दौरान गोदाम में रखे 399रसोई गैस के सिलेंडर में से चार व उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के गैस सिलेंडर में गैस की मात्रा कम पाई गई। जिसके सापेक्ष कार्यवाही करते हुए उक्त अधिकारी ने गोदाम सीज कर दिया है। साथ ही कम गैस वाले सिलेण्डर को बरईपार गैस एजेंसी के मालिक को सुपुर्द किया गया। जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि घटतौली की शिकायत पर जांच की गई है। जांच टीम में एआरओ अरुण कुमार वर्मा, बाट माप निरीक्षक एमपी गुप्ता और आपूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय रहे।