{"_id":"5b9176f1867a557f373daa6c","slug":"153625981112-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार के मलबे में दबकर बेटी की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची दीवार के मलबे में दबकर बेटी की मौत, मां घायल
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नटौली गांव में गुरुवार की सुबह कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर बेटी की मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की हालत नाजुक देखते हुए राजकीय चिकित्सालय से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नटौली गांव निवासी कमलेश कुमार यादव की पत्नी अंबिका देवी (42) अपनी पुत्री अंशिका यादव (14) के साथ घर के दालान में सोई हुई थी। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे दीवार ढह गई और मां बेटी मलबे में दब गई। दीवार ढहने की तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग भी जुट गए। लोगों ने किसी तरह मलबा हटाकर मां बेटी को बाहर निकाला। बेटी अंशिका की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि मां अंबिका देवी की सांसे चल रही थी। आनन फानन में उन्हें राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अंशिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर पर राजस्व निरीक्षकों की टीम भी मौके पर पहुंच गयी। घटना से परिवार में मातम छा गया।