फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल के जयकारे से गूंजे पंडाल

नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल के जयकारे से गूंजे पंडाल

Tue, 04 Sep 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल के जयकारे से गूंजे पंडाल
सजावट
जौनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को भी धूमधाम से मनाई गयी। जिन पंडालों में रविवार को जन्मोत्सव हुआ था, वहां नंदोत्सव का आयोजन किया गया। नंद बाबा ने लल्ला के आने की खुशी में सोना-चांदी लुटाया। देर रात पंडालों में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के घोष से पूजा पंडाल गूंज उठे।
विज्ञापन

बदलापुर पड़ाव स्थित महावीर मंदिर में आकर्षक झांकियां देखने वालों की भीड़ रही। सर्जन डा. नीरज गुप्ता व्यवस्था संभाली। भजन और सोहर गायन किया गया। मंदिर की सजावट के अलावा ठीक सामने स्थित बागवानी के मनमोहक फूल, पत्ती सहित फौव्वारा लोगों को आकर्षित कर रहे थे। तिलकधारी मेमोरियल स्कूल एवं साकेत शिशु विहार सिपाह में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। टीडी कालेज सभागार में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह और प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संयोजक डा. आएएन ओझा रहे। डा. विनोद कुमार सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार सिंह, डा. दलसिंगार सिंह, डा. जीसी चौबे, डा. राजीव प्रकाश सिंह, डा. एसबी सिंह, डा. विजय सिंह, डा. हरिओम त्रिपाठी डा. सरोज सिंह, डा. महेंद्र त्रिपाठी चर्चा की।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज क्षेत्र के नैपुरा, विझवार सारँग, विझवार सागर, इटैली, ओझाइनिया, रामपुर, देवाकलपुर, बासुपट्टी, मुरारा, मूर्तजाबाद, हनुआडीह, देवकली, आजादनगर, कन्हौली, बेलाव, कटहरी, बीरमपुर मुफ़्तीगंज में जगह-जगह झांकियां सजाई गईं। मीरगंज क्षेत्र के अगहुआ गांव में गाजे बाजे के साथ कृष्ण भगवान की झांकी निकाली गई, जो यादव बस्ती होते नहर किनारे तक गई। वहां पूजन किया गया। मीरगंज थाना परिसर, जीआरपी जंघई व आरपीएफ जंघई में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर में क्षेत्र में जगह-जगह झांकी सजाया गया। भजन कीर्तन आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मछलीशहर कोतवाली परिसर में मंदिर पर शाम से ही भजन एवं कीर्तन का आयोजन किया गया। देर रात 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्म होते ही सोहर गीत से नगर गुंजायमान हो गया। सादीगंज, सुजानगंज पड़ाव पर 12 वर्षीय रोहित के नेतृत्व में श्री कृष्ण की बनाई गई झांकी आकर्षण का केंद्र रही। नगर के पुरानीबाजार, सराय, मंगल बाजार आदि जगहों पर झांकी सजाया गया। बदलापुर में पिलकिछा मार्ग कोकना स्थित भगवान श्रीविष्णु जी (ठाकुर जी) मंदिर पर सोमवार को धूमधाम से भजन कीर्तन के बीच श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के लिए लायंस क्लब वाराणसी की चेयरमैन मीनाक्षी उपाध्याय, क्लब सदस्य इंदिरा उपाध्याय, प्रदीप कुमार उपाध्याय तथा ज्ञानेंद्र उपाध्याय ने पौधरोपण किया। करंजाकला क्षेत्र के कोठवार बाजार में भगवान कृष्ण की झांकी सजायी गई। सोमवार को मेले का आयोजन किया गया। कुत्तुपुर चौराहा, खानपुर, आईटीआई, जासोपुर, सरायख्वाजा, कोरीडीहा, इटौरी, जपटापुर मल्हनी बाजार, शिकारपुर में मेलों का आयोजन किया गया।



जौनपुर। जन्माष्टमी पर जगह-जगह भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर कलाकारों ने सोहर, खिलौना आदि पारंपरिक गीतों का भी गायन किया।
रविवार की शाम पुलिस लाइन में भजन संध्या का जिसमें भोजपुरी के प्रसिद्ध भजन गायक भरत शर्मा व्यास व गायक आशीष पाठक अमृत ने एक बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया। भजन सुन उपस्थित लोग झूमते नजर आए। ‘ किसने सजाया कान्हा तेरा भवन’, ‘हम सब बोलेंगे हैप्पी बर्थडे टू यू’, ‘मेरे कान्हा की कृपा से सब काम हो रहा’... आदि भजनों पर श्रोता झूमते रहे। वाराणसी से आई गायिका गीतांजलि व शालिनी पांडेय ने भी भजन प्रस्तुत किया। प्रतापगढ़ सांसद हरिवंश सिंह, बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, एसपी दिनेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे। आभार एसपी सिटी डा. अनिल कुमार पांडेय ने व्यक्त किया। संचालन प्रदीप तिवारी व दीपक सिंह ने संयुक्त रूप से किया। लाइन बाजार थाना परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक चिंटू सरगम के राधे-राधे जपो, चले आएंगे बांके बिहारी, सपनों में रात में आए मुरली वाले आदि गीतों पर श्रोता झूमते रहे। गायक गुलाब राही ने भी भजन प्रस्तुत किया। संचालन केके श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed