फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बारिश की वजह से दीवार भवन गिरे, एक की मौत, छ: घायल

बारिश की वजह से दीवार भवन गिरे, एक की मौत, छ: घायल

Tue, 04 Sep 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बारिश की वजह से दीवार भवन गिरे, एक की मौत, छ: घायल
जौनपुर। लगातार हो रही बारिश की वजह से जर्जर मकान गिरने लगे हैं। सोमवार को बरसठी, सिंगरामऊ, बक्शा, सुजानगंज क्षेत्र में मकान और दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर एक की मौत हो गई जबकि तीन बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बरसठी क्षेत्र के महुआरी गांव में कच्चा मकान की दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे चार लोग दब गए। उसमें से एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि तीन बच्चे जख्मी हो गए। गांव के कल्लू (62) अपने कच्चे मकान में सोमवार को बैठे थे। बच्चे बाहर खेल रहे थे। अचानक कच्ची दीवार गिर पड़ी। मलबे में कल्लू दब गए जबकि राधा (6), देवा (5) और चुगुडू (2) पर मिट्टी का ढेला गिरा। ग्रामीणों ने मिट्टी के नीचे दबे कल्लू को बाहर निकाला। उनकी मौत हो चुकी थी। उधर बनकट गांव में नवीन कुमार दुबे के कच्चा मकान का एक हिस्सा गिरा और देखते-देखते पूरा मकान भहरा गया। किसी तरह परिवार के लोग बाहर निकलकर अपनी जान बचाए। गृह स्वामी नवीन को हल्की चोटें आई। गृहस्थी का सारा समान दब गया।
विज्ञापन

सिंगरामऊ क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में पृथ्वीपाल (32) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सो रहा था। आधी रात को बारिश होते समय दिवार अचानक अंदर की तरफ गिर गई। पृथ्वी पाल चारपाई सहित मलबे में दब गया। दिवाल का कुछ अंश बच्चों के साथ दूसरी चारपाई पर सो रही पत्नी के ऊपर भी गिरा लेकिन उन लोगों को मामूली चोटें आई। पत्नी के चिल्लाने पर पड़ोसी आ गए किसी तरह मिट्टी हटाकर लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी बदलापुर में भर्ती कराया। बक्शा क्षेत्र के हरबंशपुर गांव में सोमवार की सुबह कच्ची दीवार पड़ोसी की पक्की ईंट की दीवार पर गिर गई। जिससे 80 वर्षीय इंद्रावती घायल हो गई। उन्हें बक्शा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मछलीशहर क्षेत्र के गोहका गांव में लगातार हो रही बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिर गई। घटना के समय मौके पर घर का कोई सदस्य नहीं था जिससे बड़ा हादसा टल गया। रामजनक तिवारी के कच्चे मकान की दीवार व बारजा बारिश के कारण ढह गया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के बाहर रहने के कारण किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजानगंज क्षेत्र के उमरपुर गाँव में टिन शेड पर कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई। उर्मिला देवी अपने टीन शेड के नीचे बैठी थी। तभी पड़ोस के बृजनाथ गौड़ के जर्जर कच्चे मकान की दीवार उर्मिला के टीनशेड के ऊपर गिर गई। उर्मिला दबकर घायल हो गई। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज में भर्ती कराए। जहां डाक्टरों ने बेहतर इलाज के जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

मड़ियाहूं। लगातार हो रही बारिश से सोमवार को दोपहर मडियाहूं जलालपुर रोड पर घमहापुर गांव के पास सड़क के किनारे सीरस का पेड़ गिर गया। जिससे दो घंटे तक जलालपुर मडियाहू मार्ग पर जाम लग गया। ग्रामीणों ने पेड़ काटकर रास्ता साफ किया। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी हुई।


बरईपार। लगातार हो रही बारिश से बाजार में जलभराव हो गया है। नालियां जाम हो गई है। जिससे बाजार का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है। जिसकी वजह से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। पूरे बाजार में कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रहा है। लोगों का जीना दूभर हो गया है। कीचड़ की वजह से व्यापार प्रभावित हो रहा है। बाजार निवासी प्रदीप यादव, राजेश यादव, भावेश जायसवाल का कहना है कि नाली में जाम पानी से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। नाली की सफाई होना जरूरी है।


केराकत। तहसील क्षेत्र के व मुफ्तीगंज ब्लॉक के दर्जनों गांव में अभी तक खुरपका, मुंहपका व गला घोटू का टीका पशुओं को नहीं लगाया गया है। जिससे पशुपालक परेशान हैं। बरसात में गंदगी के चलते पशुओं में संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। सरकारी अभियान के तहत पशुपालकों के यहां जाकर संक्रामक बीमारियों का नि:शुल्क टीका लगाया जाता है व विशेष परिस्थितियों में ग्रामीण इलाकों में पशु मालिकों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए विभाग पशु सुरक्षा के लिए अच्छी खासी रकम खर्च करता है। पशुओं को मई-जून तक टीका लग जाना चाहिए। लेकिन स्थानीय स्तर पर लापरवाही के चलते अभी तक दर्जनों गांव में पशुओं का टीकाकरण नहीं कराया गया। सरौनी पश्चिम पट्टी ,डेहरी, सेनापुर , नदौली , अकबरपुर सदहा, ,परमानंदपुर, महादेवा ,अमिहित , पकड़िया, खरगसिपुर, बड़नपुर ,छितौना, सरायबीरु एवं ,पसेवा , तरियारी , एकौनी , भौसिंहपुर , हसनपुर, गांवों के किसान टीकाकरण का इंतजार कर रहे हैं। सरौनी पश्चिम पट्टी के छोटू सिंह ,डेहरी के सप्पू यादव ,अमिहित के सुभाष विश्वकर्मा ,महेन्द्र सिंह ,सेनापुर के विनोद कुमार सहित कई गांव में लोगों का कहना है कि एक साल से ज्यादा हो गया है लेकिन टीका नही लगा है। वहीँ केराकत के उप पशु चिकित्सा अधिकारी केदारनाथ का दावा है कि नब्बे प्रतिशत गांव में मुंहपका व गलघोंटू का टीकाकरण कर लिया गया है। शेष गांव में भी जल्द पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed