{"_id":"5b7efe5842c79246435d6f23","slug":"153504929410-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद स्थल पर रामानंद रघुराई को किया गया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद स्थल पर रामानंद रघुराई को किया गया नमन
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय विकासखंड के अगरौरा गाँव में स्थित शहीद स्थल पर गुरुवार की शाम को उनकी शहादत को नमन करते हुए पुष्प अर्पित किया गया। शहीद स्थल पर मेला भी लगा। अगस्त क्रांति 1942 की जंग ए आजादी में अंगेजी हुकूमत से बगावत करने वाले शहीद रामानंद व रघुराई चौहान के किस्से सुनाये गए। 23 अगस्त 1942 को शहादत का जाम पी चुके ये जाबांज क्रांतिकारी अब अपने क्षेत्र व घर में बेगाने हो गए।
शहीद दिवस पर मुख्य अतिथि पूर्व काँग्रेस जिलाध्यक्ष लालजीत चौहान ने कहा कि आज इन वीर सपूतों को लोग भूल ही चुके हैं। जिनकी बदौलत हमें आजादी मिली। आज उनकी व परिवार की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत में बगावत सीधे मौत होती थी। आज उन महान पुरुषों की शहादत पर गर्व होता है। संचालन कर रहे काँग्रेस जिला उपाध्यक्ष देवराज पांडेय ने कहा कि आज ग्रामीणों की बदौलत हम उन शहीदों को नमन कर पा रहे हैं। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामसेवक चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह, दयाराम चौहान, राजेंद्र प्रसाद यादव, राजेश विश्वकर्मा, बबलू गुप्ता, दयाराम, रामलवट, अमर सिंह, रमाशंकर सरोज आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अच्छेलाल चौहान ने किया। आयोजक ग्राम प्रधान बबलू चौहान ने आभार प्रकट किया।