फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   व्यवसायिक होने के बावजूद जनसरोकार से जुटी है पत्रकारिता

व्यवसायिक होने के बावजूद जनसरोकार से जुटी है पत्रकारिता

Fri, 24 Aug 2018 12:19 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
व्यवसायिक होने के बावजूद जनसरोकार से जुटी है पत्रकारिता
सम्मान
जौनपुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान निदेशक प्रो. ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि आज की पत्रकारिता व्यवसायिक होने के बावजूद जनसरोकार को अहमियत देती है। आम से लेकर खास आदमी पत्रकारिता करने वालों से उम्मीद लिए बैठा है। नए दौर की चुनौतियों से निपटने हुए पत्रकार को आमजन भावना के अनुरूप कार्य करना चाहिए। वह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में गुरुवार को पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकार विषयक पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामाजिक मीडिया के बढ़ते चलन से पत्रकारिता करने वालों को एक नई चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में हिंदी के समाचारपत्र गैरहिंदी भाषी क्षेत्रों में भी प्रकाशित हो रहे है। पत्रकारिता में शब्द और लेखन शैली के माध्यम से आप अच्छे लेखक और साहित्यकार भी बन सकते हैं। आज जिसके पास शब्द है और हिंदी का अच्छा ज्ञान है उसके लिए हिंदी भाषा और अन्य क्षेत्रों में समाचार पत्र में रोजगार के अच्छे अवसर हैं। जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डा. मनोज मिश्र ने कहा कि पत्रकारिता ने अपने सामाजिक सरोकार के कारण ही एक अलग छवि समाज में बनाई है।व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. अजय प्रताप सिंह ने स्वागत किया। इस अवसर पर डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. सुनील कुमार, डा. रुश्दा आजमी, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed