फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विषधर के काटने से दो की मौत

विषधर के काटने से दो की मौत

Wed, 22 Aug 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
विषधर के काटने से दो की मौत
शाहगंज/सिंगरामऊ। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के छताई कला और सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव में सोमवार की रात विषधर के काटने से दो लोगों की मौत हो गई। छताईकला निवासी जियालाल राजभर (55) सोमवार की शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। अचानक उनके पैर में किसी विषधर ने काट लिया। हालत गम्भीर होने पर उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम लाया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव निवासी सुखई पाल (58) की बेटी को रात में प्रसव हुआ था। टोना टोटका से बचने के लिए वह किसी सोखा के कहने पर निकार करने सीवान में गए थे। जहां जमीन में गड्ढा खोदते समय किसी विषधर ने काट लिया। वह घर आकर परिजनों को बताए और थोड़ी ही देर में मूर्छित होकर गिर पड़े। डाक्टर के पास ले जाया गया जाहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का इकलौता पुत्र दस साल से लापता है। वह दो विवाहित पुत्रियों एवं पत्नी के साथ घर पर भेड़ बकरी पाल कर जीवन यापन कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed