फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जय हिंद नद्दी रामपुर ने रोहित उदयपुर को दी पटखनी

जय हिंद नद्दी रामपुर ने रोहित उदयपुर को दी पटखनी

Tue, 21 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जय हिंद  नद्दी रामपुर ने रोहित उदयपुर को दी पटखनी
जलालपुर। क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास बुढ़वा मंगल के अवसर पर विशाल दंगल और मेले का आयोजन किया गया। दंगल में एक दर्जन से अधिक कुश्ती हुई। जिसमें जय हिंद नद्दी रामपुर ने रोहित उदयपुर को, करण कुमार उदयपुर ने जय हिंद परियावां, विवेक उदयपुर ने दीप हैदरपुर, दीपक नद्दी रामपुर ने रतन उदपुर को, रिंकू जगापुर ने करण उदपुर को, रंजीत लालपुर ने अनुराग थोर, विवेक उदयपुर ने दीपक नद्दी रामपुर को, रामकेश यादव लालपुर ने जेपी हैदरपुर को आसमान दिखाया। रेफरी की भूमिका राजकुमार यादव व लव गिरी ने निभाया। सभी पहलवानों को प्रधान पति गुरचरण सोनकर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर करणी सेना अध्यक्ष सोनू सिंह ,प्रदीप सिंह ,बृजराज यादव, गुड्डू उपाध्याय, मानस दुबे शोभनाथ यादव, प्रदीप सिंह, ध्रुव मिश्रा, बाबूराम यादव, बिपिन मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार बीवनमऊ गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर मेला लगा। सोमवार से ही सीताराम नाम का अखंड पाठ चल रहा था। मंगलवार को सुबह हवन पूजन कर भंडारा व प्रसाद वितरण किया गया। सैकड़ों महिलाओं ने रोट, हलवा हनुमान जी को चढ़ाया। इस मौके पर अनिरुद्ध यादव, चंद्रजीत वर्मा, रमेश मिश्र, रणविजय सिंह, विनय यादव, अनिल यादव, विवेक बर्मा, दिलीप मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, पिंटू, कमलेश आदि मौजूद रहे।गौराबादशाहपुर: महरुपुर बनरहिया बाग में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने अपना दम दिखाया। कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत सपा नेता अजय त्रिपाठी ने पहलवानों का हाथ मिला कर किया। प्रतियोगिता में निरंजन लिलाट बीर ने सोनू सरैया गाजीपुर को, सूरज सरैया ने गोविंद नई बाजार को, सनी नरायनपुर ने मुन्ना गाजीपुर को, मनीष सरैया ने सत्यम नई बाजार को, विशाल सरैया ने समीर पतरहीं, मगन नरायनपुर ने मिथलेश गाजीपुर, किशन यादव लिलाट बीर ने सोनू सरैया, अजित शीतला चौकिया शुभम धर्मापुर को, आशीष रामपुरनद्दी ने किशन धर्मापुर को, सिंटू लालटबीर ने शेरबहादुर केराकत, शिवम् कोनिया ने शुभम धर्मापुर, हरिश्चंद्र गोरखपुर ने नीरज कोनिया, प्रिंस गाजीपुर ने विश्वास नरायनपुर को, राजबहादुर सतमेसरा ने गया धर्मापुर को, पीयूषम यादव गाजीपुर ने रमाशंकर रामपुरनद्दी अमरदेव रामपुर नद्दी ने बुलट कौलिया को, राजबहादुर यादव धर्मापुर ने अवधेश गोरखपुर को, किशन शीतला चौकिया ने सुनील नारायणपुर को को पटखनी दी। आयोजक कुश्ती प्रतियोगिता के अध्यक्ष बिरेन्द्र यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राम नगीना यादव, धीरज तिवारी, विजय प्रताप यादव, भीम यादव, रमाशंकर यादव, अभयराज यादव, केशव यादव, मुन्ना यादव, संचालन सुबाष पहलवान ने किया। रेफरी लल्लन पहलवान गाजीपुर और अशोक सोनकर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed