{"_id":"5b7c578742c792466f4a1017","slug":"15348755174-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्ति गीतों पर खुब झूमे श्रद्घालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्ति गीतों पर खुब झूमे श्रद्घालु
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। नगर के खुटहन तिराहा स्थित श्री महादेव मंदिर पर सोमवार की शाम भंडारा व भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान शिव भक्त पूरी रात भजन संध्या में झूमते रहे। वहीं श्रद्घालुओं द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इलाहाबाद से आई गायिका दिपाली जैन व रुपाली ने भक्ति गीत के सुरों की ऐसी समां बांधी कि श्रोता रात भर झूमते रह गए। गायिका दिपाली जैन ने बाबा के भक्ति में बोलबम का नारा है, बाबा एक सहारा है व जय हो भोले जय भंडारी आदि भक्ति गीतों को सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। वहीं रुपाली ने एक विनती मेरी सुन लो ऐ डमरू वाले बाबा सुनाकर श्रोताओं को तालियों के साथ भक्तिरस में झूमने पर मजबूर कर दिया। भोले भंडारी सुनाकर श्रोताओं के अंत:करण में शिव भक्ति का भाव जागृत कर दिया। सावन मास माह का आखिरी सोमवार होने से भक्तों का तांता लगा रहा। महादेव मंदिर समिति की ओर से कांवरियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मनीष सिंह प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सुनील अग्रहरि, गणेश चौहान, अमित सिंह, राकेश श्रीवास्तव, संतोष अग्रहरि, सियाराम अग्रहरि, अमित कुमार, प्रदीप अग्रहरि, जयप्रकाश, सतीश चंद, बीरू अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन