फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कुर्बानी के लिए सजी मंडी में 80 हजार तक के बकरे

कुर्बानी के लिए सजी मंडी में 80 हजार तक के बकरे

Tue, 21 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
कुर्बानी के लिए सजी मंडी में 80 हजार तक के बकरे
जौनपुर। बकरीद में कुर्बानी के लिए में सजे बकरा बाजार में इस बार अधिक कीमती बकरों के लिए खरीदार नहीं मिल रहे हैं। 10 से 25 हजार तक के बकरों की बिक्री तो खूब हो रही है लेकिन महंगे बकरों के लिए गिनेचुने ही खरीददार मंडी में आ रहे हैं। शहर में नवाब साहब अहाते में सजी बकरा मंडी में देर शाम तक खरीददारों की भीड़ लगी रही। यहां जिले के विभिन्न हिस्सों से आए व्यापारियों के अलावा सुल्तानपुर, फैजाबाद, भदोही और गाजीपुर से भी व्यापारी बकरे लेकर पहुंचे हैं। सुल्तानपुर से आए तोतापरी नस्ल के सलमान और शाहरुख बकरों की जोड़ी की कीमत सर्वाधिक 1.40 लाख रखी गई है जबकि अकेले सुल्तान की कीमत 80 हजार रुपये रखी गई है।
विज्ञापन

नगर के शेख मोहामिद मोहल्ला, कटघरा के अलावा ग्रामीण इलाकों में नौपेड़वा, शाहगंज, केराकत, मडिय़ाहूं, मछलीशहर आदि इलाकों में भी बकरा मंडी लगी है। नवाब साहब के अहाते में लगी बकरा मंडी में तोता परी नस्ल के 80 हजार कीमत का सुल्तान दो दिन से मंडी में है। बकरे को देखने के लिए लोगों की भीड़ तो लगी है लेकिन इसे खरीदार का इंतजार है। इसी मंडी में अलवरी, बतीसी और बरबरी नस्ल के बकरे मंडी की शान बढ़ा रहे हैं। मंडी में आठ हजार रुपये से लेकर 80 हजार रुपये कीमत तक के बकरे मौजूद हैं। तोतापरी नस्ल के सलमान और शाहरुख को भी दो दिन से खरीददार का इंतजार है। बकरों की इस जोड़ी की कीमत 1.40 लाख रुपये है। सुल्तानपुर से आए बकरों के व्यापारी शकील और रहमान इन बकरों की खूबसूरत जोड़ी लेकर आए हैं। मंडी में भदोही के व्यापारी नसीम कुरैशी के पास अजमेरी नस्ल के खूबसूरत बकरों की जोड़ी है जिसकी कीमत 1.20 लाख रुपये तय की है। मंडी में अजमेरी, अलवर, बतीसी और बरबरी नस्ल के बकरे मौजूद हैं। महंगे बकरों के खरीदार अभी कम आ रहे हैं जबकि औसत दर्जे के बकरे दूसरे जिले से भी पहुंचने की वजह से मंडी में बकरों के दामों में कमी आ रही है। मंडी में राजस्थान के सुजात नस्ल का बकरा सल्लू 42 हजार में बिका। इसकी कीमत पहले 60 हजार तय की गई थी। तोतापरी नस्ल का बकरा राकी 45 हजार और सऊदी अरब की नस्ल का दुम्बा 38 हजार रुपये में बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed