फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कुर्बानी का पर्व बकरीद आज, तैयारी पूरी

कुर्बानी का पर्व बकरीद आज, तैयारी पूरी

Tue, 21 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
कुर्बानी का पर्व बकरीद आज, तैयारी पूरी
जौनपुर। त्याग और बलिदान का पर्व बकरीद बुधवार को मनाई जाएगी। बकरीद पर्व को लेकर मंगलवार को बाजारों देर शाम तक खरीददारी हुई। ईदगाहों और मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद घरों में बकरों की कुर्बानी दी जाएगी। ईदगाहों में बकरीद की नमाज का समय तय कर लिया गया है। शहर में मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह में सुबह 8:30 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। यहां शाही ईदगाह के ईमाम मौलाना सूफी जफर अहमद सिद्दीकी की क्यादत में नायब ईमाम मौलाना हाजी मो. फैसल कमर सिद्दीकी नमाज अता कराएंगे। ईद की नमाज के बाद लोग मुल्क में अमन चैन और तरक्की की दुआ करेंगे। कुर्बानी के इस पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए शहर से लेकर गांव तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मस्जिदों और ईदगाहों पर फोर्स तैनात रहेगी। शहर में नमाज के समय तक यातायात के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन

मदीना मस्जिद में 8:40 बजे मौलाना मोहिद्दीन अहमद येसाम नमाज अता कराएंगे। इसके अलावा बड़ी मस्जिद में 8:45 बजे, खानका रसीदिया में 8:35 बजे मौलाना मेराज नमाज पढ़ाएंगे। लालदरवाजा में सुबह 7:30 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। मुंगराबादशाहपुर में अकबरी मस्जिद में सुबह सात बजे, ईदगाह में 7:30 बजे और जामा मस्जिद में 8 बजे नमाज अता कराई जाएगी। मडिय़ाहूं में बकरीद की नमाज बुधवार को ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा की जाएगी। यह जानकारी पेश इमाम मौलाना जमीरउद्दीन ने दी है। सीओ सिटी नृपेंद्र ने बताया कि सुबह नमाज के वक्त शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। नईगंज से मछलीशहर पड़ाव और बदलापुर पड़ाव की ओर से मछलीशहर पड़ाव की ओर आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। ओलंदगंज से शाहीपुल और चहारसू तक यातायात बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed