फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हर में पानी नहीं छोड़े जाने पर किसानों ने विधायक का फूंका पुतला

हर में पानी नहीं छोड़े जाने पर किसानों ने विधायक का फूंका पुतला

Sat, 18 Aug 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
हर में पानी नहीं छोड़े जाने पर किसानों ने विधायक का फूंका पुतला
केराकत। तहसील क्षेत्र के दक्षिण स्थित केराकत रजवाहा में पानी नहीं छोड़े जाने से आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक का पुतला फूंककर हंगामा किया। विधायक दिनेश चौधरी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से सैकड़ों बीघा खेत में धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। किसी तरह अगर कुछ किसान धान की रोपाई कर लिए हैं, वह भी फसल पानी के अभाव में सूख रही हैं। शुक्रवार को इसी को लेकर सोहनी गांव के किसानों का गस़्सा फूट पड़ा। इनमें भाजपा कार्यकर्ता भी थे। किसानों ने केराकत विधायक दिनेश चौधरी के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक पर समस्या के निस्तारण में उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि कई माह से नहर में पानी नहीं आया है। जनप्रतिनिधि और तहसील प्रशासन भी इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रहा है। इसके कारण किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के त्रिलोचन, खेवसीपुर, थानागद्दी, रतनूपुर, मोढ़ेला तक जाने वाली नहर से सैकड़ों एकड़ खेत की धान की रोपाई नहर के भरोसे होती है। नहर में पानी नहीं होने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। एक सप्ताह पूर्व जब पानी का टर्न इस नहर में आया, तब विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया गया कि त्रिलोचन में क्रासिंग के नीचे से पास होने वाले साइफन में कचरा फंसा होने के कारण पानी नहीं पास हो पा रहा है। इसकी सफाई हो रही है। अवर अभियंता एसके रावत ने बताया कि पहले वर्ष में दो बार रबी और खरीफ की फसलों के समय से पहले नहर की सफाई होती थी। इस बार भी प्रस्ताव भेजा गया लेकिन समय से नहीं हो सकी। जिसके कारण नहर में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पुतला फूंकने वालों में शिव मंगल सिंह, अंचल, कल्लू ,श्याम अवध सिंह, शैलेंद्र सिंह, अजय सिंह, राकेश सिंह, शोभनाथ यादव, राजाराम मौर्या, रामप्यारे राम, राजिंदर सिंह, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed