{"_id":"5b77154742c792465942f1cb","slug":"15345308783-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडी कालेज में छात्रों से अवैध वसूली, भड़क सकता है गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीडी कालेज में छात्रों से अवैध वसूली, भड़क सकता है गुस्सा
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रमुख कॉलेज तिलकधारी महाविद्यालय के छात्रों ने मनमाने तरीके से शुल्क वसूली आरोप लगाया है। शुक्रवार को छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य को पत्रक सौंपकर अवैध वसूली बंद किए जाने की मांग की। अवैध वसूली पर रोक न लगने पर छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। कालेज प्रशासन का कहना है कि शारीरिक शिक्षा विषय सेल्फ फाइनेंस विषय है। इस विषय के शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए छात्रों से ज्यादा फीस ली जाती है।
स्नातक कक्षा में शारीरिक शिक्षा विषय की पढ़ाई करने वाले तृतीय वर्ष के छात्रों का कहना है कि पहले और दूसरे साल में उनसे कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली गई थी। इस बार उनसे एक हजार रुपये अतिरिक्त वसूल किए जा रहे हैं। दाखिले के समय पहले सिर्फ प्रवेश के समय फीस लेकर छात्रों को एक रसीद दे दी जाती थी लेकिन इस बार पीले रंग की एक और रसीद दी जा रही है जिस पर एक हजार रुपया जमा कराया जा रहा है। शुक्रवार को शारीरिक शिक्षा विषय के तृतीय वर्ष के छात्र सत्यम चतुर्वेदी, प्रतीक मिश्र, राज निषाद, उद्देश्य सिंह, शैलेश कुमार, अभिषेक कुमार, अंकित निषाद, मिनाक्षी सिंह, अमन सिंह समेत कई अन्य छात्रों ने प्राचार्य से मिलकर अतिरिक्त शुल्क लेने का विरोध किया। पत्रक में छात्रों ने कहा है कि दो वर्षों में ऐसा कभी नहीं हुआ। आखिर इस बार उनसे एक हजार रुपये की अतिरिक्त वसूली क्यों की जा रही है। अतिरिक्त वसूली से छात्रों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। छात्रों ने पत्रक के माध्यम से कालेज प्रशासन से यह भी कहा है कि अगर एक हजार रुपये की वसूली अवैध नहीं है तो इस बात की जानकारी उन्हें लिखित रूप में दी जाए। छात्रनेता हर्षित सिंह ने भी इस मामले में नाराजगी जताया है। उन्होंने कहा है कि अवैध वसूली बंद नहीं हुई तो आंदोलन होगा।
शारीरिक शिक्षा सेल्फ फाइनेंस विषय है। इस विषय को पढ़ाने के लिए जिन शिक्षकों को रखा गया है उन्हें मानदेय देने के लिए छात्रों से पैसा लिया जाता है। दो रसीद पर फीस नहीं ली गई है। एक ही बार में वसूल किया गया है। -विनोद कुमार सिंह, प्राचार्य टीडी कालेज
विज्ञापन
जो फीस होती है वहीं ली जानी चाहिए। सेल्फ फाइनेंस कालेजों का अपना अलग से मद होता है। किस मद में लिया गया पता नहीं। जांच के बाद ही पता चलेगा।-सुधीर जायसवाल, रजिस्ट्रार, पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर