फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आपसी सौहार्द व भाई चारगी से पर्व मनाने की अपील

आपसी सौहार्द व भाई चारगी से पर्व मनाने की अपील

Sat, 18 Aug 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
आपसी सौहार्द व भाई चारगी से पर्व मनाने की अपील
खुटहन/ जफराबाद। सावन, रक्षाबंधन और बकरीद पर्व पर शांति ब्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को खुटहन व जफराबाद थाना परिसर में हुई। जिसमें लोगों से आपसी सौहार्द व भाई चारगी से पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही बिजली व्यवसथा, साफ-सफाई सहित अन्य की मुकम्मल व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी शाहगंज राजेश वर्मा की अध्यक्षता में खुटहन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि त्यौहार हमें आपस में प्रेम और भाईचारे की प्रेरणा देते है। इसलिए सभी लोग आपस में मिल जुल कर पर्व मनाए। बकरीद पर कुर्वानी का अवशेष निश्चित स्थान पर जमीन के भीतर दफन किया जाए। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय श्रीवास्तव ने कहा कि त्यौहारो पर किसी प्रकार का अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होने थानाध्यक्ष को चक्रमण कर उपद्रवियो की पहचान करने को कहा। इस मौके पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बरवाल, उप निरीक्षक प्रवीण तिवारी, महेन्द्र यादव, इन्द्रजीत प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप यादव, राना यादव, राजेश यादव , ललित पासवान, मेवालाल यादव, जवाहर यादव, मोहम्मद आलम, मोहम्मद सद्दाम, शिवप्रसाद चौधरी आदि मौजूद रहे। जफराबाद थाना परिसर में थानाध्यक्ष पर्व कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें थाना अध्यक्ष ने लोगों से बकरीद त्यौहार पर क्षेत्र में जगह जगह आयोजित होने वाले नमाज व अन्य कार्यक्रम आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। साथ ही लोगों से शांतिपूर्वक व भाईचारगी के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोई भी अराजकतत्व शांति भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्घ सख्त कार्रवई की जाएगी। उन्होंने हाजी हरमैन शाह उर्स कमेटी के सदस्यों को हाजी बाबा का मेला शांतिपूर्वक संपन्न कराने औरभारी मात्रा में पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कमेटी के सदस्य मोहम्मद शकील खान ने बताया की 20 अगस्त को रात में हाजी बाबा का गुसुल होगा और 21 अगस्त को सुबह से उर्स मेला प्रारंभ होगा, जो देर रात्रि तक चलेगा। शांति समिति की बैठक में शकील खान, नगर पंचायत अध्यक्ष जफराबाद प्रमोद बरनवाल, अबूसाद खां, गोलू अबूजर खान, मुन्ना यादव, निजामुद्दीन, प्रवीण सिंह, भृगुनाथ सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed