फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जिले में हर्षोंल्लास एवं धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

जिले में हर्षोंल्लास एवं धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Fri, 17 Aug 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
जिले में हर्षोंल्लास एवं धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिले के प्रभारी प्रमुख सचिव (दुग्ध विकास) डा. सुधीर एम बोबडे़ की उपस्थिति में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद, प्रमुख सचिव एवं जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बनारसी राम, बांके बिहारी, ब्रह्मदेव वर्मा को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम् भेंटकर स्वागत किया। प्रमुख सचिव ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश अपने से नहीं चलता बल्कि देश के नागरिक उसे चलाते हैं। देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का सपना है कि किसानों की आय दोगुनी हो, जब तक ऐसा नहीं होगा देश की जीडीपी नही बढे़गी। उन्होंने जिंदगी में सफल होने के लिए तीन मूल मंत्र दिया। समयशीलता, नियोजन एवं टीमवर्क में काम करना। डीएम ने कहा कि देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए जन सहभागिता जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि जिले में इस वित्तीय वर्ष में अब तक 1.35 लाख शौचालय बनाए गए हैं। जनपद में आज 15 अगस्त को विभिन्न जगहों पर 12 लाख पौधे लगाए गए। उन्होंने प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को औसत आठ पौधे की आवश्यकता होती है। जनपद में 60 हजार मैट्रिक टन के सापेक्ष 52 हजार मैट्रिक टन गेहू की खरीद की गई है। अपर जिलाधिकारी (भूरा) रामआसरे सिंह ने विचार रखा।
विज्ञापन

इस मौके पर मेहंदी रजा, शिवमोहन श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार यादव, संजय उपाध्याय, सभाजीत द्विवेदी, प्रखर ने स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) आरपी मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट योगानंद पांडेय, ईओ नगर पालिका कृष्णचंद्र सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम गायक अशोक सोनकर एवं उनकी टीम द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनक कुमारी की छात्राओं को प्रमुख सचिव एवं जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कार दिया गया। संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। विकास भवन में सीडीओ आलोक सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। उधर, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने सरस्वती सदन पर झंडारोहण किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी के लिए राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है। इस मौके पर वित्त अधिकारी एमके सिंह, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, प्रो बीबी तिवारी, प्रो अजय प्रताप सिंह, प्रो अविनाश पाथर्डीकर, प्रो वंदना राय, डॉ राजकुमार सोनी, डॉ संतोष कुमार डॉ मनोज मिश्र, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ पुनीत धवन, डॉ के एस तोमर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed