फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सादगी से भरा था पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का जीवन

सादगी से भरा था पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का जीवन

Fri, 17 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सादगी से भरा था पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का जीवन
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न संगठनों और दलों के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि अटल का जीवन सादगी भरा था। भाजपा कार्यालय पर शोकसभा आयोजित किया गया। जिसे संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि अटल का जीवन सादगी से भरा रहा। उनका जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा। 1955 में पहली बार अटल लखनऊ से चुनाव लड़े थे। पं. दीन दयाल उपाध्याय ने अटल की पुन: चुनाव लड़ने का मन बना लिया था। 1957 के चुनाव में 3 संसदीय क्षेत्र, लखनऊ, मथुरा, बलरामपुर से चुनाव लड़े और लखनऊ की सीट से पहली बार संसद चुने गए और उसके बाद उन्हें कभी पीछे मुड़कर नहीं देखे। पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर देव सिंह ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जाना भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति है। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने भी उनके विदेश मंत्री के कार्यकाल का एक प्रसंग की चर्चा की। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को अटल के नेतृत्व में भाजपा की स्थापना हुई। जिसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अटल बिहारी वाजपेयी बने। डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह व दिनेश चौधरी ने कहा कि जौनपुर से उनका गहरा लगावा था। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। पिछले महीने उन्हें पुन: एम्स में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को सुबह से उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा था और गुरुवार की शाम निधन हो गया। भारतीय जनता पार्टी और सभी कार्यकर्ताओं के लिए अपूरणीय क्षति है। इस मौके पर अवसर पर रामहित निषाद, अनिता सिद्धार्थ, रामसिंह मौर्य, संदीप तिवारी, पुष्पराज सिंह, मनोज दुबे, अभय राय, अंकित पांडेय, अतुल पांडेय, सचिन पांडेय, अमित श्रीवास्तव, अनुपमा राय, संगीता अग्रवाल, आशीष गुप्ता, संजय पाठक, नंदलाल यादव, विकास शर्मा, राजू दादा, जयशंकर पाल, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मनोज मिश्र ने कहा कि अटल जी सच्चे अर्थों में भारत के आजाद शत्रु सपूत और अप्रतिम व्यक्तित्व के धनी थे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए समर्पित रहा। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। मुफ़्तीगंज में व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार साहू, भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष अवधेश सेठ, कृष्णा नंद, सदानंद रॉय, रामचंद्र राय, त्रिभुवन मौर्य, विनोद मिश्र ने शोकसभा आयोजित किया।
विज्ञापन

जलालपुर क्षेत्र में शोकसभा आयोजित कर अटल को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री डा. अजय कुमार सिंह, बृजनरायन दुबे, रणविजय सिंह, विजय कुमार पटेल, जटाशंकर सिंह, सुशील आदि मौजूद रहे। मछलीशहर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जगत नारायण दूबे, राकेश जायसवाल, सुरेंद्र विक्रम सिंह, डा. राकेश सिंह, संतोष जायसवाल, इंद्रेश तिवारी, केदारनाथ यादव, प्रेमचंद्र विश्वकर्मा, इंदुप्रकाश सिंह, हरिनायक तिवारी, फिरोज खान, रमाशंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed