फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मेहनत के बल पर दुधिया समाज ने फहराया परचम

मेहनत के बल पर दुधिया समाज ने फहराया परचम

Fri, 17 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मेहनत के बल पर दुधिया समाज ने फहराया परचम
जौनपुर। सपा विधायक पारसनाथ यादव ने कहा कि दुधिया समाज हमेशा से मेहनतकश रहा है। इसी मेहनत की बल पर समाज में सफलता हासिल की। वह दुधिया समाज सेवा समिति की ओर में नागपंचमी और न्यू दुधमंडी जहांगीराबाद में स्वागत समारोह और लोकगीत के आयोजन में बोल रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन

विशिष्ठ अतिथि डा. केपी यादव ने कहा कि दुधिया समाज हमेशा अपमानित होकर अपना व्यवसाय करतव रहा लेकिन दुधिया समाज को स्थायी दुधमंडी स्थापित कराने का संकल्प लिया गया, जो कि काफी संघर्षों के बाद पूरा हुआ। अध्यक्षता कर पूर्व नपा अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि दुधिया समाज के हित के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा दूधमंडी स्थापित किया गया। उसे और विकसित किया जाएगा। इस्तकबाल कुरैशी ने दुधिया समाज के हित में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। साजिद अलीम, जगदीश मौर्या गप्पू, विकास यादव, इरशाद मंसूरी, सरफराज अहमद, कृष्णा यादव, शबीब हैदर सदफ, संजय यादव, अबूजर शेख, बजरंग बहादुर यादव, मोहम्मद शहनवाज, रामअवतार सोनी, मोहम्मद फैसल, बाला लखंदर यादव, तिलकधारी यादव आदि एवं विशिष्ठजनों में डा. अरुण कुमार मिश्रा, डा. रामअवध यादव, अरशद कुरैशी, असलम शेरखान, राजदेव यादव आदि लोगों को स्मृति चिह्न भेट करके सम्मानित किया गया। लोकगीत कलाकार कवि मंगल यादव (धानापुर चंदौली) एवं विश्वनाथ यादव (वाराणसी) ने लोकगीत प्रस्तुत करके उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। दुधिया समाज सेवा समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए दुधमंडी एवं दुधिया समाज के लिए सहयोग की अपील की। इस मौके पर गजराज यादव, पलकधारी यादव, ललित यादव, सच्चू यादव, पारसनाथ यादव, सभाजीत यादव, मोहनलाल निषाद, रंगीले निषाद, नरेंद्र यादव, मनोज मौर्या, लाल मोहम्मद, अनवारुल हक, सूबेदार यदुवंशी आदि मौजूद रहे। संचालन संजीव यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed