फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   फोटो-- मानदेय को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

फोटो-- मानदेय को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Fri, 17 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो--  मानदेय को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि अनुदेशकों को अपने पद पर ही नियमित किया जाना चाहिए। सत्र 2017-18 में राज्य सरकार की स्वीकृति और भारत सरकार के 15 मई 2017 को अंतरिम मंजूरी के बाद पास हुए 17 हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय मार्च 2017 से नियमित दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष नवीनीकरण के नाम पर विद्यालय स्तर से लेकर जनपद स्तर तक हो रहे शोषण को समाप्त करते हुए स्वत: नवीनीकरण की प्रक्रिया लागू की जाए। यही नहीं अति न्यूनतम मानदेय होने से निवास स्थान से लगभग 80 किमी दूर अन्य ब्लाकों में कार्यरत अनुदेशकों को गृह ब्लाक में स्थानांतरित किया जाए। अपने उज्ज्वल भविष्य को लेकर अनुदेशक 21 अगस्त को प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में हजारों की संख्या में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर सुमन लता, प्रदीप यादव, संदीप गौड़, अमर बहादुर यादव, सुधाकर दूबे, राजकुमार मौर्य, विपिन कुमार, आशा देवी, अंशू, कंचन, अनीता, दिनेश, मयंक प्रताप सिंह, विजय लक्ष्मी मिश्रा, ज्योति कुमार, अभिषेक मिश्र, संतोष पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed