फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पर्यावरण को बर्बाद कर रहे प्लास्टिक के बर्तन

पर्यावरण को बर्बाद कर रहे प्लास्टिक के बर्तन

Wed, 15 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण को बर्बाद कर रहे प्लास्टिक के बर्तन

विज्ञापन
करंजाकला। प्लास्टिक से पर्यावरण को हो रहे नुकशान के प्रति जागरूक करने के लिए सेंट जांस स्कूल सिद्दीकपुर के छात्रों रैली निकालकर प्लास्टिक से बने बर्तन आदि का उपयोग नहीं करने का संदेश दिया। जौनपुर-आजमगढ़ पर गोमती नदी पर स्थित शास्त्रीय पुल से छात्रों ने रैली निकाल कर शहर का भ्रमण किया। कालेज के फादर अजय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली शास्त्रीपुर, रोडवेज, टीडी कॉलेज होते हुए पुलिस लाइन परिसर में गोष्ठी में तब्दील हो गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सिटी अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण को बर्बाद कर रहा है। प्लास्टिक से बने बर्तन का हम सभी को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। प्ला स्टिक मानव ही नहीं बल्कि जंतु और वनस्पति जगत को भी प्रभावित कर रहा है। हम सभी को इस बात का ध्यान रखना होगा कि जब भी बाजार में सामान की खरीदारी करने जाए अपने साथ झोला जरूर ले जाएं। ताकि सामान लाने के लिए प्लास्टिक से बनी थैली की जरूरत न पड़े। फादर अजय ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण का कारण बन रहा है। इसे खाने से पशु भी बीमारी की चपेट में आ रहे है।
विज्ञापन

इससे पहले हाथ में बैनर और तख्ती पर पर्यावरण संक्षरण संबंधी लिखे नारे के साथ छात्रों ने शहर का भ्रमण किया। प्लास्टिक की रोकथाम के लिए लोगों को बताते चल रहे थे। रैली में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस0पी0सिटी0 जौनपुर अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण को बरबाद प्लास्टिक ही कर रहा है। हमें प्लास्टिक के बने बर्तन को इस्तेमाल न करें। प्लास्टिक के कचरें दो प्रकार के होते हैं। एक जमीन में जाकर समाप्त हो जाता है, दूसरा कचरा जमीन में उसी तरह से सदैव बना रहता है। जिससे प्रदूशण फैल रहा है। प्रदूषण के रोकथाम के लिए हमें प्लास्टिक से बने हुए सामानों को उपयोग नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में छात्रों ने एकांकी के जरिए प्लास्टिक के रोकथाम के लिए लोगों को जागरुक किया। लोगों को साग, सब्जी लाने के लिए झोले का इस्तेमाल करने के लिए कहा। इस मौके पर फादर अजीत कुमार के साथ कालेज के अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता के प्रति किया जागरुक
खेतासराय। क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कालेज के एनसीसी कैडेटों ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जागरूकता रैली निकाली।इस दौरान लोगो को सफाई के प्रति जागरुक किया। रैली का शुभारंभ सर्वोदय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखा कर किया। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला । कैडेटों ने विद्यालय प्रांगण में चन्द्रशेखर आजाद प्रतिमा के आस पास सफाई करने के बाद खुदौली गावं में जाकर ग्रामीणों को साफ सफाई के बारे में जागरूक किया । रैली में ऐनसीसी अधिकारी राजेश यादव, विनोद मिश्र, कमलेंद्र त्रिपाठी, प्रवक्ता रेखा यादव व प्रीति सिंह कैडेटों के साथ मौजूद रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed