फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आक्रोशित उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

आक्रोशित उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 11 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
आक्रोशित उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
जफराबाद। स्थानीय कस्बे में स्थित डाकघर में कर्मचारी के अभाव में पिछले एक माह से कार्य प्रभावित हो रहा है। आए दिन उपभोक्ताओं द्वारा डाकखाने के कार्य हेतु चक्कर लगाया जा रहा है। डाकघर प्रभारी संजय सिंह द्वारा उपभोक्ताओं को आज-कल का आश्वासन देकर कई दिनों से दौड़ाया जा रहा है। जिससे आक्रोशित होकर उपभोक्ता ने शुक्रवार को दोपहर डाकखाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जफराबाद डाकघर से अहमदपुर, जमाईथा, हौज, इमलो पांडे पट्टी, कबूलपुर, महरूपुर, तथा बीबीपुर कुल सात डाकघर संबद्ध हैं। सभी डाकघरों की रजिस्ट्री व अन्य कागजात जफराबाद डाकघर से ऑनलाइन एंट्री के बाद भेजे जाते हैं। जफराबाद डाकघर पर उपभोक्ताओं के साथ-साथ सभी डाकघरों का कार्यभार है। ऐसे में जफराबाद डाकघर पर कम से कम तीन कर्मचारी नियुक्त होने चाहिए। परंतु पिछले एक माह से यहां पर केवल एक कर्मचारी पोस्ट मास्टर के पद पर संजय सिंह तैनात हैं। अकेले पोस्ट मास्टर कार्य को सुचारू ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। पूछे जाने पर पोस्टमार्टम मास्टर संजय सिंह ने बताया कि सुबह डाकघर खुलते ही क्षेत्र के सात डाकघरों की रजिस्ट्री को ऑनलाइन फीड कर पोस्टमैन व पोस्ट मास्टर को सुपुर्द करना पड़ता है। सैकड़ों रजिस्ट्री की ऑनलाइन फीडिंग करने में पूरा दिन बीत जाता है। क्षेत्र के सभी डाकघरों के कर्मचारी आये दिन अपनी रजिस्ट्री व आदि कार्यों के लिए जफराबाद डाकघर में हाजिर हो जाते हैं। स्थिति यह है कि एक साथ दो कार्य को नहीं निपटा जा सकता। कई दिनों से कर्मचारी के अभाव में उपभोक्ताओं को खाली हाथ वापस जाना पड़ रहा था। जिससे नाराज होकर उपभोक्ताओं ने शुक्रवार कोडाक घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पोस्ट मास्टर संजय सिंह ने बताया एक माह पूर्व यहां पर नियुक्त एक कर्मचारी का ट्रांसफर कर दिया गया है। तब से यहां कर्मचारी का अभाव है। ऊपर विभाग को कई बार सूचित किया गया है। परंतु अभी तक कोई भी कर्मचारी नियुक्त नहीं किया गया। जिसकी वजह से कार्य प्रभावित चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed