फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शिवरात्रि पर बोल बम के जयकारे से गूंज उठे शिवालय

शिवरात्रि पर बोल बम के जयकारे से गूंज उठे शिवालय

Thu, 09 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
शिवरात्रि पर बोल बम के जयकारे से गूंज उठे शिवालय
जौनपुर। सावन में प्रदोष (शिवरात्रि का पर्व) गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। शिवालयों में भोर से ही जलाभिषेक सिलसिला का सिलसिला शुरू हो गया। बोल बम के जयकारे से दिनभर शिवालय गूंजते रहे। दर्शन पूजन के लिए मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। कांवरियों के जत्था ने देर रात तक जलाभिषेक किया। सुरक्षा को देखते मंदिरों पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी। जिले में 60 मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन

शहर के नखास स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर परिसर, गोमती नदी गोमतेश्वर मंदिर में सुबह से ही जल चढ़ाने के लिए भक्तों की भीड़ रही। त्रिलोचन महादेव एवं सुजानगंज गौरीशंकर मंदिर में कांवरियों की भीड़ अधिक रही। हजारों लोग दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही लाइन में खड़े रहे। धर्मापुर स्थित शिव मंदिर पर बड़ी संख्या में लोगों ने जलाभिषेक किया। दियावा महादेव मंदिर में भी सुबह से लोगों का तांता दर्शन-पूजन के लिए लगा रहा।
विज्ञापन

सुजानगंज : श्री गौरीशंकर धाम में बुधवार से ही कांवरियों की भारी भीड़ रही। रात में 12 बजे से ही कांवरियों ने जल चढ़ाना शुरू कर दिया। कांवरियों की लंबी कतारें देखकर प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे। सीसीटीवी कैमरे से पूरे मंदिर परिसर की निगरानी की जा रही थी। करीब एक लाख कांवरियों ने गौरीशंकर पर जल चढ़ाया। कांवरियों के अलावा अन्य भक्तों ने भी दर्शन किया लेकिन कांवरियों के सामने उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी के अलावा एलआईयू ऑफिसर, सुजानगंज, महराजगंज, सिंगरामऊ, सुरेरी, बदलापुर सहित कई थानों से पुलिस मौजूद रही। थानाध्यक्ष सुजानगंज हरिप्रकाश यादव ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ इस त्योहार को सफल बनाया गया और पूरी रात मंदिर परिसर से लेकर उमरपुर नहर तक पैदल यात्रा कर कांवरियों को हर सुरक्षा मुहैया कराई गई। मंदिर सचिव सुधीर तिवारी अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ बोल बम के ड्रेस में लगे रहे। वहीं पर सफाई व्यवस्था को लेकर सुजानगंज विकास खंड के लगभग बीस से अधिक सफाई कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था में लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ के कारण बाजार में जगह-जगह गंदगी फैल गई। भीड़ को देखते हुए गुरुवार को लगभग कोचिंग सेंटर और विद्यालय बंद रहे। इलाहाबाद से लेकर सुजानगंज तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रशासन तैनात रही। जगह-जगह विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। कांवरियों के लिए व्यापार मंडल सुजानगंज की तरफ से नि:शुल्क चिकित्सा कैंप लगाकर इलाज किया गया। सुजानगंज स्वर्णकार समाज की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था, जहां पर लगभग पांच हजार से अधिक कांवरियों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
जलालपुर: त्रिलोचन महादेव परिसर कांवरियों की भीड़ से पट गया था। भोर में दो बजे से ही दो किमी की दूरी तक दर्शन पूजन करने वालों की लाइन लग गई थीं। प्रयाग, काशी से जल चढ़ाने आए कांवंरियों की भारी भीड़ रात में ही जमा हो गई थीं। कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी के सैकड़ों जवान भी मुस्तैद थे। प्रदोषकाल में शिव की पूजा विशेष फलदाई होती है। ऐसे में सावन मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी का दिन होने के नाते एवं स्वार्थ सिद्वि योग होने की वजह से श्रद्वालु पूजा में शिवलिंग पर बेलपत्र, धतुरा, भांग और फूल चढ़ाएं।



प्याऊ का किया उद्घाटन
जलालपुर। क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में सावन माह में लगे हैंडपंप खराब होने से बाजार में कांवरियों और राहगीरों को पीने के पानी की समस्या से हो रही थी। इस समस्या के निदान के लिए त्रिलोचन महादेव बाजार शिव मंदिर मार्ग पर स्थित केजीएसजी बैंक के ब्रांच मैनेजर सुशील यादव की ओर नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई है। इसका उद्घाटन उद्योग व्यापार मंडल त्रिलोचन महादेव के अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने किया। केजीएसजी बैंक के ब्रांच मैनेजर सुशील यादव और उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने कांवरियों को पानी पिलाकर प्याऊ व्यवस्था का उद्घाटन किया। इस मौके पर चंदन सेठ, राजनारायण, संतोष अग्रहरी, संतलाल विश्वकर्मा, संगम जायसवाल, मोहन मौर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed