फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अगस्त क्रांति पर जुलूस निकालकर दी श्रद्घांजलि

अगस्त क्रांति पर जुलूस निकालकर दी श्रद्घांजलि

Fri, 10 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
अगस्त क्रांति पर जुलूस निकालकर दी श्रद्घांजलि
जौनपुर। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को अगस्त क्रांति पर सब्जी मंडी से मसाल जुलूस निकालकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को श्रद्घांजलि दी। नियाज ताहिर शेखू के नेतृत्व में निकला जुलूस कोतवाली चौराहा, चहारसू पहुुंचकर सभा में परिवर्तित हुई। सभा में नियाज ताहिर शेखू ने कहा कि आजाद हिंदुस्तान की कोई भी अवधारणा 9 अगस्त क्रांति के बिना अधूरी रहती है। गांधी जी ने आज ही के दिन अंग्रेजों भारत छोड़ों का नारा दिया था। लेकिन 9 अगस्त 1942 की चिंगारी 15 अगस्त 1947 को आजाद हिंदुस्तान की गवाह बना। कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि जब 9 अगस्त 1942 को मुंबई के गवालिया मैदान से देश की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि मेरे देशवासियों अब समय आ गया है। आप सब देश में चल रही ब्रिटिश हुकूमत का डटकर मुकाबला करें। इस अवसर पर देवानंद मिश्र, विजय शंकर उपाध्याय, सभासद रामऔतार सोनी, आलोक मिश्र, निसार इलाही, शहनवाज खान, अनुराग राय, राकेश उपाध्याय, गौरी सिंह, विशाल सिंह हुकूम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed