फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पागल घोड़े ने घोड़सवार को किया घायल

पागल घोड़े ने घोड़सवार को किया घायल

Fri, 10 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
पागल घोड़े ने घोड़सवार को किया घायल
करंजाकला। क्षेत्र के दक्षिणपट्टी गांव में पागल घोड़े ने रखवारी कर रहे घोड़सवार पर हमला बोलकर घायल कर दिया। घुड़सवार को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। गुरुवार को सुबह 10 बजे शहदाद अहमद के घोड़े की रखवाली कर रहे आकाश (24) वर्ष को पागल घोड़े ने हाथ में काट कर जख्मी कर दिया। शोर गुल मची तो ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। घोड़ा लोगों को देखकर उनकी तरफ दौड़ता रहा। गांव में अफरातफरी मच गयी। जब घोड़ा और लोगों पर प्रहार करना चाहा तो लोग घर में दुपक गए। लोगो ने इसकी जानकारी चैकी इन्चार्ज शिकारपुर को दी। चैकी इन्चार्ज हमराहीयों के साथ घटनास्थल पर पहुच गये। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से पागल घोड़ो को घेरा बन्दी कर पकड़ लिया। लोगों का कहना है कि सुबह 10 बजे घोड़सवार आकास ने घोड़े को डंडेे से पीट दिया था। घायल घोड़े ने रखवाली कर रहे आकश को दौड़ाकर पटक दिया। और सिने पर पैर रखकर उसके एक हाथ को काट कर जख्मी कर दिया। जब चिल्लाया तो ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। ग्रामीणों को देखते ही और भयानक रूप पकड़ लिया। लोग भैय से घर में दुबकने लगे। इसकी सूचना जब पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुचकर ग्रामीणों के सहयोग से घोड़े को बंधक बना लिया। मालिक शहदाद अहमद के घर घोड़े को बांध दिया गया। शहदाद अहमद घर पर नहीं है। उसको सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed