{"_id":"5b6c81bb4f1c1b54208b7d71","slug":"15338377489-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनकारियों के हजारों की भीड़ से पट गया कलेक्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनकारियों के हजारों की भीड़ से पट गया कलेक्ट्रेट
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। कर्मचारी शिक्षा अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच ने गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। मंच के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हजारों की संख्या में कर्मचारी/शिक्षक/ अधिकारी उपस्थित होकर विशाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सभा का संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एवं मंच के संयोजक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।
उन्होंने कहा कि एक अप्रैल 2005 के बाद सेवा में आएं कर्मचारी शिक्षक अधिकारी को नई अंशदाई पेंशन योजना को वापस लिया जाए। उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के लिए मंच द्वारा चलाए जा रहे आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को विस्तार से बताया। सभाध्यक्ष मंच के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने अपने संबोधन मंच के कार्यक्रम को सफलता से चलाए जाने के लिए उपस्थित जन समुदाय से तन मन धन से सहयोग का संकल्प लेते हुए प्रदेश एवं केंद्र सरकार से तत्काल पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच से संबद्ध संगठन के वक्ताओं ने सेवानिवृत्त के पश्चात जीवन यापन के लिए पेंशन जरूरी बताते हुए नई एनपीएस योजना को वापस लेकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। अन्य वक्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के जनप्रतिनिधियों द्वारा पेंशन लेने एवं कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी की पेंशन बंद किए जाने का घोर विरोध किया। सभा को मुख्य रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीवी सिंह, जिला मंत्री चंद्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, लल्लू सोनकर, ताराचंद्र उपाध्याय, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. फूलचंद कनौजिया, बदरे आलम, इंजीनियर लालमणि सिंह, अमर बहादुर यादव, संजय चौधरी, रामकेश यादव, शरद पटेल, अखिलेश सिंह, कल्लू कामरेड, इंजीनियर बेचन मिश्रा, जेपी गुप्ता, शरद पटेल, सूर्य कुमार सिंह, अमर बहादुर यादव, संजय चौधरी, वीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार यादव, राजेश यादव, दयाराम गुप्ता, सामीण्ण द्विवेदी, मातृ शिशु कल्याण संघ की उपाध्याक्ष आशा सिंह, अजय कुमार सिंह, अरुण कुमार, अशोक मौर्य, आरपी पाल, प्राथमिक शिक्षक संघ रविचंद्र यादव, लाल साहब यादव, विजय कुमार, वीरेंद्र प्रताप, रामदुलार, उमानाथ सिंह, संजीव सिंह, डॉ वीरेंद्र प्रताप यादव, दीपक सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, अनिल चौधरी, राकेश यादव, उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, नन्हकू यादव, श्याम नारायण बिंद, अजय कुमार सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिला संरक्षक मोहम्मद असलम, धर्मेंद्र यादव, अनिल कुमार उपाध्याय, वसना कुमार शुक्ल, राजीव कुमार, संजय यादव, सुनील कुमार सिंह, अनुदेशक संघ के अध्यक्ष बिंद यादव, सेवा निवृत्त पेंशन एसोसिएशन के अध्यक्ष ओपी राय, मंत्री राजबली यादव, सत्यदेव सिंह, विजय बहादुर सिंह, इंजीनियर जीएन दुबे एवं आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष सरिता सिंह, मंत्री मीनाक्षी शुक्ला, विद्युत विभाग के निलेश सिंह आदि मौजूद रही।
जौनपुर। सेवानिवृत्त पेंशनर एसोसिएशन ने भी 11 सूत्रीय मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार कर सफल बनाने की अपील करते हुए सभा समाप्त की घोषणा की गई।
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगरा बादशाहपुर स्थित ब्लाक मुख्यालय पर किसानों, मजदूरों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने पंचायत कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित नौ सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ को सौंपा। पंचायत में सेमरी, सोंहासा, कबीरपुर, बनकट, नारायनपुर, गरियाव आदि गांवों में बनवाएं गए शौचालय में की गई धांधली की जांच, ब्लाक मुख्यालय से सेमरी गांव के किसान द्वारा मांगी गई जनसूचना तुरंत उपलब्ध कराया जाए, आवास वितरण में हुई धांधली की जांच, योजनाओं में पात्रता पर विशेष ध्यान दिया जाए। राजकीय कृषि बीज भंडार से खाद, बीज, कीटनाशक दवा निर्धारित दर पर उपलब्ध कराया जाए, किसानों को सस्ते दर पर जैविक खाद दिया जाए आदि मांगें उठाई गई। पंचायत की अध्यक्षता कर रहे यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि बारिश में गिरे मकान सरीखे आपदा से प्रभावित पीड़ितों को मुआवजा देने में ढिलाई न बरती जाए। अगर इसमें कमीशन के चक्कर में किसी पीड़ित परिवार को अधिकारियों ने दौड़ाया तो ठीक नहीं होगा। उन्होंने मांग की कि ऐसे पीड़ित परिवार के सदस्यों को नौकरी दिया जाए। संचालन खलील अहमद ने किया। इस मौके पर राकेश कुमार, पारस नाथ, बाबू राम, बसंत लाल, रहीश अहमद, रामनिहोर, लाल मणि, चंद्रबली, प्रेमचंद्र पटेल, ऊषा, तारा देवी, कमला देवी, शारदा आदि मौजूद रही।
मछलीशहर। डेढ़ साल से मानदेय नहीं मिलने से क्षुब्ध शिक्षा प्रेरकों ने उपजिलाधिकारी जेएन सचान को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा है। विकास खंड के अलग अलग गांवों से आए शिक्षा प्रेरकों का कहना है कि उनसे चुनाव के समय बीएलओ का कार्य बराबर लिया जा रहा है परंतु सितंबर 2016 से मार्च 2018 बकाया मानदेय विभाग से नहीं दिया गया। आरोप लगाया कि जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर संपूर्ण समाधान दिवस प्रभारी तक को कई बार शिकायती पत्र भी दिया गया। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों की लापरवाही से खाते में मानदेय नहीं आया। अपितु खाते में बची धनराशि शासन को वापस कर दिया गया। इसके कारण शिक्षा प्रेरक भुखमरी के कगार पर हैं। शिक्षा प्रेरकों ने बकाया मानदेय दिलाने की मांग की। इस मौके पर शिक्षा प्रेरक छोटेलाल यादव, राजबहादुर, सुनीता, अतुल, सुनील सरोज, ममता, नृपेंद्र कुमार आदि शामिल थे।