फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पंचायत उप चुनाव के लिए 13आरओ व इतने ही एआरओ तैनात

पंचायत उप चुनाव के लिए 13आरओ व इतने ही एआरओ तैनात

Sun, 05 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पंचायत उप चुनाव के लिए 13आरओ व इतने ही एआरओ तैनात
जौनपुर। पंचायत उपचुनाव के लिए 13 आरओ व इतने ही एआरओ की तैनाती कर दी गई है। नामांकन, मतदान व मतगणना आदि चुनाव संबंधी कार्य इन्हीं की देखरेख में कराए जाएंगे। जिले में ग्राम प्रधान के दो, ग्राम पंचायत सदस्य के 75 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पांच रिक्त पदों पर उपचुनाव होना है। इसके लिए 17 अगस्त को मतदान और 20 अगस्त की मतगणना होगी।
विज्ञापन

डोभी ब्लाक के सतमेसरा व सुजानगंज ब्लाक के मुस्तफाबाद में ग्राम प्रधान और खुटहन ब्लाक के वार्ड नंबर 67, मुगराबादशाहपुर ब्लाक के वार्ड नंबर 12 व 30 तथा रामनगर ब्लाक के वार्ड नंबर 3 व 87 में बीडीसी सदस्य का पद रिक्त है। इसके अलावां 75 ग्राम पंचायत सदस्य का पद रिक्त है। इन पदों पर उप चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तिथि घोषित करेन के बाद जिले में तैयारी शुरु कर दी गई है। चुनाव सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 13 निर्वाचन अधिकारी व 13 सहायक निर्वाचन अधिकारी की तैनाती की गई है। इसमें डोभी ब्लाक के लिए मुख्य पशुचिकित्साधिकारी वीरेंद्र सिंह को आरओ व अवर अभियंता आरईएस मिथिलेश कुमार को एआरओ, करंजाकला ब्लाक के लिए शारदा सहायक खंड 36 के सहायक अभियंता सुभाष कुमार सिंह को आरओ व सहायक विकास अधिकारी आईएसबी रामप्रकाश को एआरओ,सिकरारा ब्लाक के लिए डीपीओ गोबिंद दयाल यादव को आरओ व सहायक विकास अधिकारी आईएसबी अरुण कुमार पांडेय को एआरओ,सुईथाकला ब्लाक के लिए एआर कोआपरेटिव गणेश गुप्ता को आरओ व सहायक विकास अधिकारी लघु सिंचाई उदयभान यादव को एआरओ,बरसठी ब्लाक के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी को आरओ व अवर अभियंता लघु सिंचाई विजय कुमार सिंह को एआरओ, मछलीशहर के लिए जिला उद्योग केंद्र के सहायक उपायुक्त राहब सरन को आरओ व सहायक विकास अधिकारी आईएसबी गोपीराम सरोज को एआरओ,महराजगंज ब्लाक के लिए सहायक अभियंता लघु सिंचाई राम सूरत सिंह को आरओ व सहायक विकास अधिकारी कोआपरेटिव संजय राजभर को एआरओ,सिरकोनी ब्लाक के लिए पीओ नेडा अजय कुमार सिंह को आरओ व सहायक विकास अधिकारी कोआपरेटिव नरेश कुमार को एआरओ, रामनगर ब्लाक के लिए जिला गन्ना अधिकारी हुद्दा सिद्घीकी को आरओ व सहायक विकास अधिकारी कृषि को भुवाल प्रजापति को एआरओ, खुटहन ब्लाक के लिए जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर को आरओ व सहायक विकास अधिकारी सहकारिता दुर्ग विजय को एआरओ, सुजानगंज ब्लाक के लिए सहायक अभियंता लोनिवि संदीप कुमार सरोज को आरओ व सहायक विकास अधिकारी लघु सिंचाई सुरेश सिंह पटेल को एआरओ, मुगराबादशाहपुर ब्लाक के लिए सहायक अभियंता लोनिवि रविंद्र कुमार साहू को आरओ व सहायक विकास अधिकारी हंशराज उपाध्याय को एआरओ और शाहगंज ब्लाक के लिए अपर सांख्यिकी अधिकारी जिला उद्योग केंद्र जगत नरायण यादव को आरओ और सहायक विकास अधिकारी आईएसबी हरिहारी को एआरओ बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed