{"_id":"5b62031c4f1c1be94b8b7f14","slug":"153314997314-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव को ओडिएफ करने व स्वच्छ रखने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव को ओडिएफ करने व स्वच्छ रखने का दिया निर्देश
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बुधवार को बदलापुर ब्लाक के सभागार में सुइथाकला व बदलापुर ब्लाक के पंचायत सचिवों तथा ग्रामप्रधानों की समीक्षा की।जिसमें स्वच्छता सर्वेक्षण के अन्तर्गत स्वच्छता की सही स्थित का आंकलन किया। साथ ही हर हाल में दो अक्तूबर तक गावों को ओडिएफ करने का निर्देश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने कहा कि दोनों ब्लाक में स्वच्छ शौचालय निर्माण कार्य में तेजी से कराया जाए। लाभार्थियों के खाते में सरकार द्वारा धनरायिश भेजा जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्घ कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि ग्रामपंचायत मुरादपुरकोटिला में 34 लाख , साढ़ापुर में 30 लाख सहित तीन दर्जन ग्रामपंचायतों में शौचालय के लाभार्थियों के पैसे डंप पड़े हैं । वहीं बदलापुर के30व सुइथाकला के 25 ऐसे गाँव पाए गए,जहां यदि 10 शौचालय बनवा दिया जाय तो वह ओडीएफ हो जाएगा ।उन्होंने प्रधानों को बताया कि गाँव में स्वच्छता की सही स्थित को जानने के लिए एक अगस्त से स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 के अन्तर्गत गाँवों का सर्वेक्षण किया जाएगा । जिसके अन्तर्गत केन्द्र सरकार द्वारा भेजी गयी टीमों द्वारा गाँवों का भ्रमण करके वहाँ की सफाई की स्थिति की समुचित जाँच की जाएगी । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खण्डविकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने कहा कि प्रत्यक्ष पर्वेक्षण के लिए विद्यालय ,आँगनवाड़ी ,सार्वजनिक स्वास्थ्य केन्द्र , हाट बाजार व धार्मिक स्थल में स्वच्छता की सही निगरानी करनी है। संचालन कर रहे सहायक विकास अधिकारी राम अवध ने बताया कि स्वच्छता के स्तर का आँकलन करने के बाद 81 से 100 प्रतिशत शौंचालय आच्छादन पर 05 , 61 से 80 प्रतिशत पर 04 , 41 से 60 प्रतिशत पर 03 , 21 से 40 प्रतिशत पर 02 तथा 20 प्रतिशत पर 01 अंक मिलेगा । इस मौके पर बीडीओ सुइथाकला गणेशमणि त्रिपाठी , एडीओ कृषि सतई राम , आनंद सेठ , चंचल सिंह , दिनेश यादव , अरुण सिंह , दुर्गेश तिवारी , ब्रम्हदेव सरोज , बंशराज , श्रीपति मौर्य , अनूप सिंह , रणजीत सिंह , पीपी खरे आदि मौजूद थे ।