{"_id":"5b60a9e64f1c1b6e118b69b0","slug":"153306160016-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लोन लेने के लिए बैंक का नहीं लगाना होगा चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लोन लेने के लिए बैंक का नहीं लगाना होगा चक्कर
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। बैंक से ऋण लेने के लिए लोगों को अब बैंक का चक्कर नहीं लगाना होगा। बैंक के अधिकारी खुद लोगों के घर जाकर कागजी औपचारिकता पूरी करेंगे और निर्धारित समय के भीतर ही ऋण की राशि संबंधित के खाते में भेज दी जाएगी। लोन के लिए बिचौलियों का खेल खत्म करने और ग्राहकों की सहूलियत के लिए यूबीआई की ओर से यूनियन समृद्धि केंद्र की स्थापना कर दी गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस योजना की शुरुआत जिले की केराकत तहसील से शुरू हो रही है। जौनपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश का दूसरा जनपद है जहां इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की जा रही है। इसके पहले वाराणसी में इसकी शुरुआत हो चुकी है।
यूबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक रंजन कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत अब बैंक शाखा में तैनात ग्रामीण विकास अधिकारी कं प्यूटर टैब के साथ लोन लेने वालों के घर जाएंगे। ऋण लेने वाले व्यापारी या किसानों की फोटो के साथ उनका आवेदन, खतौनी आदि का विवरण आनलाइन भरकर सबमिट कर देंगे। ग्रामीण विकास अधिकारी जैसे ही किसी ग्राहक का आवेदन आनलाइन सबमिट करेंगे वैसे ही वह आवेदन यूनियन समृद्धि केंद्र को मिल जाएगा। अब इस केंद्र के कर्मचारी ऋण लेने वाले व्यक्ति और उनकी खतौनी आदि का सत्यापन के बाद अपनी रिपोर्ट देंगे। यूनियन समृद्धि केंद्र की रिपोर्ट के बाद ऋण की राशि संबंधित के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए तीन दिन और हाउसिंग लोन पांच दिन के भीतर मिल जाएगा। इसी प्रकार हर तरह के लोन के लिए पहले से ही समय निर्धारित कर दिया गया है। इस योजना में बैंक मित्र भी खास मददगार बनेंगे। बैंक मित्र को भी अगर कहीं से पता चलता है कि अमुक व्यक्ति लोन लेना चाहता है तो उसकी सूचना पर बैंक शाखा के ग्रामीण विकास अधिकारी संबंधित के घर पहुंच जाएंगे। अभी तक बैंक से लोन लेने के लिए लोगों को बिचौलियों की मदद लेनी होती थी। ऊपर से महीनों दौड़ना पड़ता था। नई व्यवस्था से लोगों को आसानी से ऋण मिलेगा तो लोगों की तरक्की भी होगी।
केराकत तहसील के 17 ब्रांचों से हो रही शुरुआत
जौनपुर। केराकत तहसील में यूबीआई की कुल 21 शाखाएं हैं। इनमें से जिन 17 शाखाओं में योजना की शुरुआत की जा रही है। उनमें केराकत शाखा, चंदवक, बजरंगनगर, देवकली, मुफ्तीगंज, गजना, धर्मापुर, सीतमसराय, थानागद्दी, बेहड़ा, पेसारा, कुसरना, पतरही, त्रिलोचन महादेव, जलालपुर, पीजी कालेज शाखा चक्के और पुरेंव शाखा शामिल हैं।
विज्ञापन
यूनियन समृद्धि योजना की शुरुआत केराकत तहसील के 17 बैंक शाखाओं से शुरू की जा रही है। यह पायलट प्रोजेक्ट है। सफल रहा तो जिले के सभी बैंक शाखाओं में इसे लागू किया जाएगा। अगस्त के पहले सप्ताह से योजना का शुभारंभ कर दिया जाएगा।
रंजन कुमार
क्षेत्रीय प्रबंधक, यूबीआई