{"_id":"5b5f5a714f1c1b50748b8101","slug":"153297572316-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने अभिलेखागार का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने अभिलेखागार का किया निरीक्षण
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। अभिलेखागार में बाहरी लोगों को काम करने की शिकायत पर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने सोमवार को आकस्मिक दोनों अभिलेखागार की जांच की। अचानक डीएम के पहुंचने से अभिलेखागार कर्मियों में हड़कंप मच गया। डीएम ने पत्रावलियों को दुरुस्त रखने और बाहरी लोगों को नहीं घुसने देने का निर्देश दिया।
कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित दोनों अभिलेखागार में बाहरी लोग काम कर रहे थे। वहीं हर समय अभिलेखागार में बाहरियों का जमावड़ा लगा रहता था। जिसकी शिकायत डीएम को पहले भी मिली चुकी थी। जिस पर डीएम ने मौके पर एसडीएम को भेजा था। लेकिन एसडीएम के जांच के बाद भी बाहरी लोगों के जमावड़े पर रोक नहीं लग सका था। हर समय बाहरी लोग अभिलेखागार में मौजूद रहते थे। सोमवार को दुबारा शिकायत मिलने पर डीएम खुद अचानक अभिलेखागार जा पहुंचे। डीएम के पहुंचते ही वहां जुटे बाहरी लोग भाग खड़े हुए। वही कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। डीएम ने कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी कि बाहरी लोग अभिलेखागार में कदापि नहीं घुस पाएं। ऐसा नहीं होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी।