फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कुतूपुर में पकड़ा गया ट्रक पर लदा खाद्यान्न

कुतूपुर में पकड़ा गया ट्रक पर लदा खाद्यान्न

Tue, 31 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
कुतूपुर में पकड़ा गया ट्रक पर लदा खाद्यान्न
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुत्तूपुर बाजार में पूर्व मंत्री एवं विधायक जगदीश सोनकर के केले के गोदाम के पास से एक ट्रक सरकारी सस्ते गल्ले का गेहूं पकड़ा गया। बरामद गेहूं आपूर्ति विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। गेहूं कहां किस दुकान का था, इसकी पड़ताल की जा रही है। पूर्व मंत्री ने इस घटना से किसी तरह के संबंध से इनकार किया है। हालांकि देर रात तक इस मामले में किसी के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज कराया जा सका था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी को सूचना मिली कि पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर के केले के गोदाम के निकट एक ट्रक खड़ा है, जिस पर गेहूं लदा हुआ है। गेहूं सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों का है, जिसे बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट योगानंद पांडेय, सीओ सिटी नृपेंद्र के नेतृत्व में एक टीम को मौके पर भेजा। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो ट्रक पर सवार लोग भागने लगे। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। ट्रक पर 250 बोरा गेहूं लदा था, जिस पर खाद्य एवं रसद विभाग लिखा हुआ है। ऐसे में यह आशंका है कि सीधे खाद्यान्न कोटेदारों के यहां न जाकर काले मार्केट में बेचने के लिए भेजा रहा था। चालक से पूछताछ के बाद भी यह पता नहीं चला कि किस दुकान से अनाज बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट योगानंद पांडेय ने बताया कि ट्रक सीज कर दिया गया है। चालक को सरायख्वाजा पुलिस को सौंप दिया गया है। ट्रक पर गेहूं कैसा है, कहां से आ रहा था, कौन-कौन लोग इसमें लिप्त हैं, इसकी जांच आपूर्ति विभाग को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कराई जाएगी। पूर्व मंत्री के गोदाम से ट्रक मिलने के बाद लोगों ने इस बात को हवा देनी शुरू कर दी। कहा जाने लगा कि गोदाम से ही गेहूं निकाला गया है। हालांकि पूर्व मंत्री ने कहा कि उनका इससे दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने गोदाम केला रखने के लिए किराए पर दिया है और खाद्यान्न उसके पास चौराहे से पकड़ गया है। सिटी मजिस्ट्रेट योगानंद पांडेय का भी कहना है कि इसका पूर्वमंत्री से कोई लेना देना नहीं है। जानकारों का कहना है कि आपूर्ति और खाद्य एवं विपणन विभाग की मिलीभगत की बात सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed