फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एनसीसी में भर्ती के लिए युवकों ने बहाया पसीना

एनसीसी में भर्ती के लिए युवकों ने बहाया पसीना

Sun, 29 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी में भर्ती के लिए युवकों ने बहाया पसीना
थानागद्दी। जनता इंटर कालेज रतनूपुर के मैदान पर शनिवार को एनसीसी सीनियर एवं जूनियर डिवीजन के प्रथम वर्ष हेतु आयोजित भर्ती रैली में छात्र- छात्राओं ने खूब पसीना बहाया। वहीं भारी भीड़ को नियंत्रित करने एवं मानक के अनुरुप कैडेटों का चयन करने में बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।इस दौरान जूनियर डिवीजन में 61 और सीनियर डिवीजन में 37 छात्र -छात्राओं का चयन किया गया।
विज्ञापन

98 यूपी एनसीसी बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल पवन मेहरोत्रा के निर्देशन में शनिवार को प्रधानाचार्या रजनी द्विवेदी, एनसीसी आफिसर मुरली पाल,सुनील कुमार व सूबेदार मेजर अजुद्दीन अंसारी की देख रेख में एनसीसी कैडेटों का चयन किया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों को कठिन चुनाव प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। लम्बाई, शारीरिक फिटनेस,दौड़ ,चिनअप और पुशअप के जरिए योग्य कैडेटों का चुनाव किया गया। जूनियर डिवीजन में 40 लड़के और 21 लड़कियां तथा सीनियर डिवीजन में 23 लड़के और 14 लड़कियों का चयन किया गया। चयन में मुख्यरूप से सूबेदार यशपाल सिंह, मोहिंदर ,हवलदार अमर सिंह, तुल बहादुर थापा,प्रेमकिशोर,बीबी थापा ,रामजी यादव,हवलदार बलराम ,राजेश सिंह,डा. डीपीएन सिंह एवं सतीश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed