{"_id":"5b54d4e84f1c1b4c748b684f","slug":"1532286179142-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर शिक्षक संघ 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर शिक्षक संघ 2
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक जनपदीय संयोजक सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज शास्त्री नगर सभागार में आहुत की गई। बैठक में शिक्षकों की समस्या और सरकार की वादाखिलाफी पर चर्चा हुई। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री से शिक्षकों की लंबित व बहुप्रतीक्षित चार मांगों पर
कई चक्र की वार्ता के बाद संगठन के प्रांतीय नेतृत्व को आश्वासन देने के बाद भी आज तक कोई ठोस पहल न करना सरकार की घोर उदासीनता व तानाशाही है। जो शिक्षक साथियों में बहुत बड़े असंतोष का कारण है। जिसे लेकर 28 जुलाई को आंदोलन के दूसरे चरण में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मांगों के अतिरिक्त जनपद स्तर की दो प्रमुख समस्याएं मूल्यांकन एवं कक्ष निरीक्षण के पारिश्रमिक का भुगतान धन उपलब्ध होने के बावजूद भी न किया जाना तथा जनपद के 120 शिक्षक जिन्हें न्यायालय के आदेश से वेतन प्राप्त हो रहा था उसको वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अकारण ही अवरूद्ध कर दिया है। जिसे लेकर संगठन शिक्षक साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चरणबद्ध आंदोलन के लिए कटिबद्ध है। जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व जिला विद्यालय निरीक्षक का होगा। धरने में उपस्थित शिक्षको ने 28 जुलाई को धरने को सफल बनाने की अपील की। बैठक में डा. राकेश सिंह, संकठा सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह, प्रमोद सिंह, इन्द्रपाल सिंह, ठाकुर प्रसाद तिवारी, दयाशंकर यादव, जय प्रकाश सिंह, सतीश सिंह, अरविन्द सिंह, चन्द्रप्रकाश दुबे, अनिल यादव, बृजेश सिंह, पारस सिंह, ओम प्रकाश सिंह, संजीव सिंह, अखिलेश सिंह, नीरज सिंह, सुनील उपाध्याय, कृष्णमोहन श्रीवास्तव आदि आदि मौजूद रहे।