{"_id":"5b54cd374f1c1b0c718b5850","slug":"15322842101-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ नेशनल गेम मे रोहित ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ नेशनल गेम मे रोहित ने जीता स्वर्ण पदक
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। जेवलिन थ्रोवर रोहित कुमार यादव ने शनिवार की शाम पांच बजे बड़ौदा मे सम्पन्न हुए यूथ नेशनल गेम 2018 में 77.41मीटर भाला फेंक कर नया मीट रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसके पहले भी मीट रिकार्ड रोहित के ही नाम था। उसकी कामयाबी से अदारी गांव समेत पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
मीरगंज के डभिया अदारी गांव निवासी मैराथन धावक सभाजित यादव के पुत्र रोहित कुमार यादव ने 21 जुलाई को बडौदा मे हुए यूथ नेशनल गेम 2018 मे हिस्सा लिया था। इस गेम में रोहित ने 77.41 मीटर भाला फेंक कर नया मीट रिकार्ड बनाकर स्वर्ण जीता है। दुसरा स्थान इलाहाबाद के सूरज के नाम रहा। जिसने 72.77 मीटर भाला फेंका। वहीं तीसरा स्थान बिहार के सुदामा कुमार यादव ने 71.06 मीटर भाला फेंक कर बनाया है। रोहित इसके पहले भी हैदराबाद मे 2017 मे हुए यूथ नेशनल गेम में 76.11 मीटर भाला फेंककर मीट रिकार्ड बनाया था। जेवलिन थ्रोवर रोहित यादव उस समय सुर्खियो मे आया था जब वह अण्डर 18 की 2016 मे तुर्की मे 11से 18 जुलाई को आयोजित विश्व स्कूल गेम चैम्पियनशिप मे गोल्ड मेडल जीत कर लाया था। फिर कोयम्बटूर में आयोजित 10 से 14 जनवरी 2017 में जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में 72.05 मीटर भाला फेक कर स्वर्ण जीता था। नवम्बर 2017 मे हैदराबाद में आयोजित यूथ नेशनल प्रतियोगिता मे 76.11 मीटर भाला फेंक मीट रिकार्ड बनाया था। रोहित के शानदार प्रदर्शन के बल पर उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी दिवस पर एक लाख चेक देकर सम्मानित किया था। यह चेक खेल मंत्री चेतन चौहान ने सौंपा था। बडौदा से रोहित यादव ने अमर उजाला को दूरभाष पर बताया कि उसकी यह सफलता उनके शुभचिन्तको को समर्पित है जो हमेशा उन्हे हौसला देते रहे है। उसको भरोषा है कि इस सफलता से उसका चयन यूथ ओलम्पिक क्वालीफाई के लिए हो जाएगा।
विज्ञापन