फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सात घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित, लोग परेशान

सात घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित, लोग परेशान

Sat, 21 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सात घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित, लोग परेशान
जौनपुर। 33 केवी उपकेंद्र नईगंज के एक फेज लाइन का जंफर कटने और 132 सब स्टेशन हुसेनाबाद के ब्रेकर में खराबी आने से शुक्रवार को दो दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली सात घंटे बाधित रही। जिससे कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोग उमस भरी गर्मी से जुझते रहे। वहीं लोग बिजली से संबंधित कार्य भी नहीं कर पाए। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने देर शाम नौ बजे खराबी ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

33 केवी उपकेंद्र नईगंज के एक फेज लाइन का जंफर कटने और 132 सब स्टेशन हुसेनाबाद के ब्रेकर में खराबी आने से शुक्रवार की अपराह्न दो बजे दो दर्जन से अधिक मोहल्लें की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान नईगंज, रुहट्टा, सिटी स्टेशन, बदलापुर पड़ाव, अहमद खां मंडी व कटघरा आदि मोहल्लों की बिजली गुल रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग पसीने से तरबतर थे। लोग हाथ की पंखी से गर्मी से राहत पा रहे थे। इस दौरान बिजली संबंधित कार्य भी ठप हो गए। उधर, खराबी को ठीक करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी भी लगे रहे। लगभग सात घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने में सफलता पाई। इस दौरान देर शाम नौ बजे कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


33 केवी उपकेंद्र नईगंज के एक फेज लाइन का जंफर कटने और 132 सब स्टेशन हुसेनाबाद के ब्रेकर में खराबी आने से अपराह्न दो बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। जिस ठीक कर देर शाम नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। - एससी सोनोरिया, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed