{"_id":"5b4f91a74f1c1b3a748b5904","slug":"153194128313-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने त्रिस्तरीय समिति गठित करने का दिया निर्देश...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने त्रिस्तरीय समिति गठित करने का दिया निर्देश...
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महाराजगंज। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत पूराबलई में नाली, खडंजा, चकरोड, हैंडपंप सहित विकास योजनाओं में धांधली का मामला जांच में पाए जाने के बाद डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर त्रिस्तरीय समिति गठित करने का निर्देश दिया है।
ग्राम पंचायत सदस्य दिनेश कुमार, प्रभू नाथ तिवारी, यदुनाथ सिंह आदि ने शपथ पत्र देकर डीएम से शिकायत किया था। डीएम के निर्देश पर उपायुक्त स्वरोजगार ने जांचकर आख्या डीएम को प्रस्तुत किया। जिसमें खामियां मिली है। इसके बाद सचिव अशोक पांडेय को कारण बताओ नोटिस जारी किया। शिकायतकर्ताओं ने उच्च न्यायालय में भी वाद दायर कराया। जिसमें उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में दो माह के अंदर कार्रवाई करने का निर्देश डीएम को दिया। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सतीश चंद पांडेय ने बताया कि ग्राम पंचायत के खाते को बंद कर दिया गया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत को त्रिस्तरीय समिति गठित करने का आदेश दिया गया है।