फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति चुनाव को लेकर माहौल गरमाया, गुटबाजी शुरू

कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति चुनाव को लेकर माहौल गरमाया, गुटबाजी शुरू

Thu, 19 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति चुनाव को लेकर माहौल गरमाया, गुटबाजी शुरू
डीएम से मिलने पहुंचे वकील

विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के चुनाव को लेकर माहौल गरमा गया है। जहां अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर डीएम से वार्ता की। वहीं दूसरे गुट के अधिवक्ता भी डीएम से मिले और उन्होंने कहा कि अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया है। ऐसे में उनकी बातों को मानने का कोई मतलब नहीं है।
कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो गया। बावजूद इसके चुनाव की घोषणा नहीं हो पाई। इसके पीछे चाहे जो कारण हो लेकिन अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह का कहना है कि जो लोग हल्ला कर रहे हैं। उन्हें बार काउंसिल ने वेरिफिकेशन के दौरान सदस्य नहीं बनाया है। ऐसे में बार में तय हुआ था कि इन्हें मताधिकार से वंचित न किया जाए और जब तक ये सदस्य नहीं बन जाते हैं तब तक चुनाव न कराया जाए। भले ही चुनाव में विलंब हो। सबको सदस्य बनना चाहिए। उधर दूसरे गुट के अधिवक्ताओं का कहना है कि विजय प्रताप सिंह अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिए हैं। उन्हें 30 जून के बाद अध्यक्ष रहने का कोई अधिकार नहीं है और न ही कोई निर्णय ले सकते हैं। वैसे इस मामले को लेकर मंगलवार को बार की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने चुनाव अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह को घोषित किया है लेकिन उनका दूसरा गुट विरोध कर रहा है। उनका कहना है कि जब अध्यक्ष रहे ही नहीं तो चुनाव अधिकारी घोषित करने का कोई अधिकार नहीं है। यह बात बार की बैठक में तय हो चुकी है। जो भी हो डीएम से बुधवार को अध्यक्ष विरोधी गुट के अधिवक्ता जीवन शंकर श्रीवास्तव, जमादार सिंह, वीरेंद्र श्रीवास्तव, रविंद्र नारायण सिंह, जयंती प्रसाद मिश्र, जगत नरायन तिवारी, हर्ष कुमार पांडेय आदि डीएम से मिले। उन्होंने कहा कि विजय प्रताप अध्यक्ष नहीं हैं। उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है। डीएम ने अधिवक्ताओं से संघ का संविधान मुहैया कराने को कहा है।
विज्ञापन


वादकारियों का ध्यान रखें अधिवक्ता
जौनपुर। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी से अधिवक्ताओं के साथ मिले। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्यायिक कार्य से बुधवार को विरत रहने का निर्णय लिए हैं। इस बात पर डीएम ने कहा कि हड़ताल की वजह से वादकारियों को दिक्कत होती है। ऐसा प्रयास हो कि कम से कम हड़ताल हो जिससे वादकारियों को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो वोटर नहीं हैं, वहीं हल्ला कर रहे हैं। उन्हें ही वोटर बनाने के लिए चुनाव में विलंब हुआ। इसका निर्णय बैठक में लिया गया था और तय हुआ था कि जब तक सदस्य न बन जाएं तब तक चुनाव स्थगित रहेगा। हमने 16 जुलाई को चुनाव अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह को बना दिया है। चुनाव कब होगा यह निर्णय वह लेंगे। मैं अभी भी अध्यक्ष हूं। बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया था।

विजय प्रताप सिंह
अध्यक्ष
कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति

विजय प्रताप सिंह अब कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष संविधान के अनुसार नहीं हैं। उनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो चुका है। अनुशासन समिति के चेयरमैन ने पूरा अधिकार अपने हाथ में ले लिया है। 16 जुलाई को विजय प्रताप ने चुनाव अधिकारी घोषित किया था। 17 जुलाई को अधिवक्ताओं की हुई बैठक में इसे निरस्त कर उनसे सदस्यों की सूची मांगी गई है। चुनाव अब अनुशासन समिति कराएगी। वहीं चुनाव अधिकारी भी घोषित करेगी।
जयंती प्रसाद मिश्र
पूर्व महामंत्री
कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed