फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बस्ता नहीं जमा करने पर लेखपालों पर होगी निलंबन की कार्रवाई

बस्ता नहीं जमा करने पर लेखपालों पर होगी निलंबन की कार्रवाई

Sun, 08 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बस्ता नहीं जमा करने पर लेखपालों पर होगी निलंबन की कार्रवाई

विज्ञापन
जौनपुर। सरकार की सख्ती के बावजूद लेखपाल झुकने को तैयार नहीं हैं। आंदोलन के पांचवें दिन लेखपाल संघ के जिला संयोजक और सह संयोजक का स्थानांतरण केराकत कर दिया गया। इसके बावजूद तहसील मुख्यालयों पर धरना जारी रहा। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने सभी लेखपालों से तत्काल बस्ता जमा करने को कहा है। ऐसा नहीं करने वालों को निलंबन और विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सदर तहसील में शनिवार को लेखपालों ने धरना दिया और कहा कि एस्मा का उन्हें भय नहीं है। उनके आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता। सरकार अपना हठ त्याग कर मांगें मान ले। संयोजक वीरेंद्र सिंह, सह संयोजक धीरेंद्र प्रताप, राम प्रताप सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, राजेश सिंह, हरिकेश विश्वकर्मा, लालमणि, बड़े लाल शर्मा, अरविंद पांडेय, मनोज विश्वकर्मा, अजय कन्नौजिया, प्रभात यादव, अनुराग सिंह, विक्रांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मड़ियाहूं तहसील मुख्यालय पर रमेश चंद्र तिवारी, शिव शंकर यादव, अवधेश मोरिया, जितेंद्र बहादुर, रंजन राम, शिरोमणि प्रजापति ने प्रदर्शन किया। बदलापुर में तहसील अध्यक्ष रामनारायण यादव, जनार्दन मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, रमाशंकर मिश्र, जटाशंकर श्रीवास्तव, अजय पांडेय, शैलेंद्र मिश्र, प्रियंका, ऋषभ वर्मा, सीमा पटेल, सौरभ कुमार, अरविंद यादव, शिवकुमार, अर्जुन कुमार, रमेश कुमार, धर्मेंद्र, सोनी सिंह, रुक्मणि उपाध्याय ने धरना-प्रदर्शन किया। मछलीशहर तहसील पर लालचंद्र श्रीवास्तव, तहसील अध्यक्ष जयशंकर यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, परमानंद मिश्र, नीलम, सदानंद भट्ट, बृजेश यादव, सुरेंद्र यादव, रमेश ने धरना दिया। शाहगंज में तहसील अध्यक्ष दूधनाथ रजक ने कहा कि हम सरकार के आगे झुकने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed