फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   वादकारी और न्यायालय के बीच सेतु का काम करता है अधिवक्ता

वादकारी और न्यायालय के बीच सेतु का काम करता है अधिवक्ता

Sat, 07 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
वादकारी और न्यायालय के बीच सेतु का काम करता है अधिवक्ता

विज्ञापन
मडियाहूं। अधिवक्ता पीड़ित और न्यायालय के बीच अधिवक्ता सेतु का काम करता है। भारत दुनिया में अग्रणी देश था। यह गौरव फिर से कायम हो सकता है जब सब लोग अपना काम मेहनत और ईमानदारी से करें। यह बात विधायक पारसनाथ यादव ने शुक्रवार को मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में कहा।

उन्होंने कहा वादकारी का हित जितना हो सके अधिवक्तागण करें ।अधिवक्ता मोहन लाल यादव व बार के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि अधिवक्ताओं की आजादी की लड़ाई में अहम योगदान था। डा. राजेंद्र प्रसाद पूर्व राष्ट्रपति का उदाहरण दिया। उप जिलाधिकारी मोतीलाल यादव ने नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया। कहा कि पूर्व की भांति बार की बेंच का सहयोग मिलता रहे। इसके पूर्व नवनिर्वाचित अध्यक्ष कंसराज यादव, महामंत्री चंद्र प्रकाश दुबे, उपाध्यक्ष रामप्यारे मौर्य, देवेंद्र त्रिपाठी, अवध नारायण यादव, राकेश कुमार गौतम, राजबहादुर यादव, सुरेश सोनकर, नरेंद्र यादव, संतोष सिंह, ब्रह्मदेव मिश्र, संतोष सरोज, समेत कार्यकारिणी के सदस्यगणों को चुनाव अधिकारी अरविंद यादव ने शपथ दिलाया। संगीतकार दुर्गेश सरोज और प्रिया ने भारत का रहने वाला हूं भारत के गीत सुनाता हूं गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया इस मौके पर तहसीलदार मदनमोहन वर्मा, क्षेत्राधिकारी रामभुवन यादव, अधिवक्तागण मोहनलाल, अशोक गुप्ता, लालमणि सिंह ,अशोक उपाध्याय, महेंद्र सिंह, राधे कृष्ण शर्मा, अखिलेश श्रीवास्तव, रणबहादुर सिंह ,हरिश्चंद्र तिवारी आदि लोग रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष राम लखन पटेल और संचालन राकेश गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed