फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   झमाझम हुई बारिश, किसान हुए निहाल

झमाझम हुई बारिश, किसान हुए निहाल

Wed, 04 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
झमाझम हुई बारिश, किसान हुए निहाल

विज्ञापन
जौनपुर। एक सप्ताह के इंतजार के बाद मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल गए वहीं गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। मौसम सुहाना हो गया। शहर के निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।

बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी के चलते रबी की फसलों की बुवाई भी अगले दिन सुबह से शुरू हो जाएगी। जो किसान पिछले दिनों 26 जून को हुई हल्की बारिश के बाद ही मक्का, बाजरा आदि फसलों की बुवाई कर बारिश का इंतजार कर रहे थे उन्होंने भी राहत की सांस ली है। मानसून की पहली बारिश जिले में 26 जून को हुई थी। पहली बारिश के बाद एक दिन के लिए लोगों को गर्मी से राहत रही लेकिन अगले दिन से उमस बढ़ गई थी। अधिकतर किसान अभी तक खरीफ की फसलों की बुवाई नहीं कर सके थे। जहां तहां किसानों ने पहली बारिश के बाद ही बुवाई कर दी थी तो उन्हें भी इस बात की चिंता सता रही थी कि अगर दोबारा बारिश होने में देरी हुई तो बीज और जुताई का पैसा भी बर्बाद हो जाएगा। एक सप्ताह के बाद मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे आसमान में काली घटना छा गई और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। शहर के मल्हनी, पड़ाव, मुल्ला टोला, मोहल्ला मीरमस्त, खासनपुर, ओलंदगंज, ताड़तला आदि इलाकों में देर तक पानी सड़कों पर जमा रहा। रुहट्टा, मछलीशहर पड़ाव, परमानतपुर में भी नाली जाम होने के चलते काफी देर तक सड़क पर पानी भरा रहा। जिससे आवागमन में परेशानी हुई। नगर पालिका प्रशासन ने मानसून आने से पहले ही नालों और नालियों की सफाई कराने का दावा किया था लेकिन बारिश ने नगरपालिका के दावे की भी पोल खोल दी। जिले के बक्शा, नौपेड़वा, सिकरारा, सुजानगंज, मुंगराबादशापुर, मछलीशहर, बरईपार आदि इलाकों में भी झमाझम बारिश होने की खबर है। बक्शा विकास खंड के उत्तरपट्टी गांव के किसान पंधारी यादव का कहना है कि रबी की बुवाई अब पिछड़ रही थी जिससे किसान दिन रात आसमान की तरफ टकटकी लगाए थे। अब मक्का, ज्वार, मूंग, तिल आदि की बुवाई किसान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed