{"_id":"5b3bc48b4f1c1b7a468b46e1","slug":"153064359520-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़पति लिपिकों पर कार्रवाई के लिए डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन ....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़पति लिपिकों पर कार्रवाई के लिए डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन ....
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रशासन एक ही जगह पर वर्षों से जमे और मनमानी करने वाले लिपिकों की सूची तैयार करवा रहा है। अब माध्यमिक शिक्षक संघ ने भी ऐसे लिपिकों को हटाने की मुहिम छेड़ दी है। संघ के पदाधिकारी गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे और शिक्षा विभाग में तैनात लिपिकों की सूची जिलाधिकारी को सौंपेंगे।
तमाम विभागों में वर्षों से जमे लिपिक अपनी मनमानी चला रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर जिले के मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की थी। उसके बाद से जिलाधिकारी ने ऐसे लिपिकों का विवरण जुटाना शुरू किया है। अब शिक्षक संगठनों ने भी आवाज उठानी शुरू की है। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा है कि जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, लेखाधिकारी, कार्यालयों में लंबे समय से लिपिक जमे हुए हैं और मनमानी कर रहे हैं। उनके खिलाफ गुरूवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम और जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपेगा।