{"_id":"5b3bc4814f1c1b96288b479a","slug":"153064358319-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी तहसीलों में लेखपालों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी तहसीलों में लेखपालों ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर लेखपाल
विज्ञापन
जौनपुर। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया और सभी तहसील मुख्यालयों पर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद 11 अप्रैल 2017 को संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला और समस्याओं से अवगत कराया किंतु वेतन भत्ते एवं विसंगतियों और लेखपाल सेवा नियमावली में संशोधन आदि मांगों पर कोई परिणाम प्राप्त नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शासनादेश निर्गत नहीं हुआ तो आंदोलन आगे भी चलेगा। सदर तहसील में आयोजित कार्य बहिष्कार एवं धरने का नेतृत्व वीरेंद्र सिंह संयोजक और धीरेंद्र प्रताप सह संयोजक ने किया। इस मौके पर राम प्रताप सिंह, प्रभात यादव, गौरव श्रीवास्तव, बलवंत सिंह, विष्णु सिंह, हरिकेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
बदलापुर : लंबित मांगों को शीघ्र पूर्ण किए जाने को लेकर लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ ने सरकार को चेतावनी दी कि मांगों का शासनादेश निर्गत न होने तक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन चलेगा। अध्यक्षता अध्यक्ष रामनारायण यादव तथा संचालन जनार्दन मिश्र ने किया। इस मौके पर अभिलाष यादव, सौरभ कुमार, कल्पनाथ यादव, शिवकुमार, अर्जुन कुमार, रमेश कुमार, रमाशंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।
मछलीशहर : अध्यक्ष जयशंकर यादव के नेतृत्व में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को लेखपालों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लाल चंद्र श्रीवास्तव, जय चंद्र पटेल, बृजेश यादव, दुर्गेश यादव, रमेश वर्मा, सदानंद भट्ट, परमानंद मिश्र, अजय सिंह पटेल, नीलम डौडियाल, डाल्सी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
केराकत : आठ सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील केराकत के लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। मंगलवार को वेतन उच्चीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन विसंगति को दूर करना व लैपटॉप की मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर वीरेंद्र प्रताप, प्रलय शंकर यादव, ज्ञान प्रकाश सिंह, जनार्दन यादव, अमीन खान आदि मौजूद रहे।
मडियाहूं : संघ के अध्यक्ष संजय कुमार गौतम की अध्यक्षता में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर महामंत्री रमेशचंद्र त्रिपाठी, शिवशंकर यादव, अवधेश कुमार मौर्य, पारसनाथ यादव, सारिका सिंह, आदर्श कुमार श्रीवास्तव, दिनेश पटेल, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रुक्मणी सिंह आदि उपस्थित रहे। शाहगंज में भी लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।