{"_id":"5b391f9a4f1c1bee388b4c65","slug":"1530470298102670-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2670 गांव ओडीएफ करना प्रशासन के लिए बनी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2670 गांव ओडीएफ करना प्रशासन के लिए बनी चुनौती
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के 2670 गांव अभी खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) नहीं हो पाए हैं। प्रशासन साल भर के प्रयास के बाद महज 530 गांवों को ओडीएफ कर पाया है। जिले को ओडीएफ घोषित करने में महज 94 दिन ही बचे हैं। लिहाजा यह काम प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सरकार द्वारा दो अक्तूबर तक जिले को ओडिएफ घोषित किया जाना है। योजना के तहत गांवों में शौचालय बनवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को प्रेरित भी करने है कि वे खुले में शौच न करें। शौचालय बनवाने के लिए सरकार द्वारा लाभार्थी को 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। रकम मिलने के बाद भी अभी लोग शौचालय बनवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिले में कुल 3200 गांव हैं, जिनमें 2670 गांव ऐसे हैं, जो ओडीएफ नहीं हो पाए हैं। इस मामले में प्रशासन की रफ्तार भी सुस्त है। पहले गांवों में निगरानी कमेटियों के सदस्य सुबह घूमते थे। यह काम अब बंद हो गया है। तमाम जगहों पर लोग शौचालय में गोहरी, भूसा आदि रख रहे हैं।
जिले की 183 ग्राम पंचायतों को ओडिएफ करने के लिए 30 हजार शौचालय बनवाने हैं। इसके लिए 36 करोड़ आठ लाख रुपया भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि इन गांवों में शौचालय बन जाएंगे।
विज्ञापन
शेष बचे 2670 गांवों को ओडिएफ करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। निर्धारित तिथि के अंदर जिले के सभी गावों को ओडिएफ कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी एडीओ पंचायत को इस दिशा में काम तेज करने को कहा गया है। 183 ग्राम पंचायतों को ओडिएफ करने के लिए पैसा भेज दिया गया है। शेष गावों में भी जल्द ही शौचालय बनवाने के लिए शासन से पैसे की मांग की जाएगी।-सभाजीत पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी