फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आवास आवंटन में गड़बडी की तो होगी कार्रवाई

आवास आवंटन में गड़बडी की तो होगी कार्रवाई

Sat, 30 Jun 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
आवास आवंटन में गड़बडी की तो होगी कार्रवाई
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर के खण्ड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने शुक्रवार को सभागार में आयोजित पंचायत सचिवों तथा ग्राम प्रधानों की बैठक में निर्देश दिया है कि आवास के लाभार्थियों को आवास का आवंटन करने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गडबड़ी करने पर केस दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने लाभार्थियों से भी अपील किया है कि सुविधा शुल्क मांगने वाले व्यक्तियों का नाम सीधे कार्यालय में दें ताकि उन पर कार्यवाही की जा सके। खण्डऊविकास अधिकारी ने बैठक में बताया कि 95 ग्रामपंचायतों में इक्यासी परिवारजनों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित किया जाएगा। सरकार की मंशा के मुताबिक शासनादेश के अनुसार प्राकृतिक आपदा , इन्सेफेलाइटिस से पीड़ित तथा मुसहर, वटिक जाति के इक्यासी लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास की सुविधा दी जाएगी। आवास निर्माण हेतु चयनित प्रति लाभार्थी के खाते में एक लाख बीस हजार रुपये भेजा जाएगा। लाभार्थियों के आवास निर्माण के लिए मनरेगा योजना से 90 मानव दिवस की मजदूरी अतरिक्त देय होगी। ऐसे आवासों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय , नि:शुल्क गैस तथा नि:शुल्क गैस सिलेंडर भी दिया जाएगा। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों तथा सहायक विकास अधिकारियों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर टू डोर स्वच्छ शौचालय कराने का संकल्प लिया। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह तथा संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम अवध ने किया। मौके पर विनोद यादव, आनन्द सेठ, ध्रुव सिंह, चन्दन तिवारी, दिनेश यादव, चंचल सिंह, संजय सिंह, अरविंद तिवारी, लालदेव यादव आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन



बदलापुर/घनश्यामपुर। तहसील के सभागार में शुक्रवार को आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए एसडीएम ने बीएलओ की बैठक ली। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण की अवधि बढ़ाकर 16 जुलाई कर दी गई है। सभी बीएलओ फार्म छह व सात भरकर उपलब्ध कराएं। बैठक में एसडीएम रमापति राम बिंद ने कहा कि शासन द्वारा पुनरीक्षण के लिए 30 जून तक समय दिया गया था जो बढ़ाकर 16 जुलाई हो गया है। सभी अपने-अपने गांवों में डोर टू डोर पहुंचकर नए मतदाताओं का नाम बढ़ाने और फर्जी व मृतक मतदाताओं का नाम काटने का फार्म भरकर समय से कार्यालय को उपलब्ध कराए। इसमें किसी तरह की लापरवाही होने पर कार्यवाई की जाएगी। तहसीलदार अजय कुमार पांडेय ने बनकर आए नए मतदाता पहचान पत्र का वितरण के लिए बीएलओ को दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार कृष्णराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



सुजानगंज। ब्लाक सभागार में महिला एवं बाल अधिकार मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडीओ पंचायत राजेन्द्र प्रसाद दुबे ने कहा कि महिला एवं बाल अधिकार मंच एक ऐसा मंच है जो महिलाओं और बच्चों के अधिकार और सुरक्षा पर सघन रूप से कार्य कर रहा है। महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा महिला समाख्या संगठन द्वारा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए जो पहल की जा रही है वह सराहनीय है। महिला समाख्या की जिला संदर्भ सुशीला ने महिला एवं बाल अधिकार मंच के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि समाज में फैली कुप्रथा, घरेलू हिंसा, बाल विवाह का सभी को विरोध करना चाहिए। मानव तस्करी, बाल मजदूरी,बच्चों की शिक्षा आदि पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह मंच समुदाय में जेण्डर आधारित भेदभाव समाप्त करने, महिलाओं और बच्चों को बराबर का अधिकार सम्मान दिलाने के लिए कार्य कर रहा है। बाल विकास परियोजना सुजानगंज की सुपरवाईजर साधना सिंह, महिला समाख्या की कार्यकर्ता सुमन,मीना,अर्चना,सुषमा,एवं समस्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। संचालन सुनीता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed