{"_id":"5b367c8b4f1c1bf96e8bacdf","slug":"15302974831-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढहे नाले के जांच का एसडीएम ने दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढहे नाले के जांच का एसडीएम ने दिया आदेश
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। मानक की अनदेखी कर बनाए गए नाले की दीवार ढहने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता और नगर के लोगों ने नाले की दीवार का निर्माण कार्य रोक दिया है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। नगर के लोगों का कहना है कि जब तक जांच नहीं हो जाती तब तक निर्माण कार्य बंद रहेगा। उपजिलाधिकारी ने तकनीकी जांच कराने का आदेश ईओ नगर पंचायत को दिया है।
नगर के चौहट्टा वार्ड में जल निकासी के लिए बनाए नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा है। नाले की नवनिर्मित दीवार बारिश में ढह गई थी। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व मे पार्टी का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को उपजिलाधिकारी जगदंबा प्रसाद से मिला और ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित चौहट्टा वार्ड में पक्का नाला बन रहा है। नाले की फर्श पक्की करने के बाद दोनों तरफ की दीवार भी पक्की बनाई गई है। दीवार के बगल मिट्टी डालकर काम पूरा कर दिया गया है। मंगलवार की शाम को हुई बारिश के दौरान नाले की नवनिर्मित दीवार मिट्टी समेत काफी दूर तक ढह कर नाले की तली को जाम कर दी। उन्होंने निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए तकनीकी जांच कराने की मांग एसडीएम से की है। एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह को निर्देश दिया कि नाले का निर्माण कार्य रोकवाकर तकनीकी जांच के उपरांत ही निर्माण कार्य कराया जाए। प्रतिनिधि मंडल में संतोष जायसवाल, अभिषेक सिंह, राजकुमार पटवा, वसंत कुमार जायसवाल आदि लोग शामिल रहे।