{"_id":"5b328adf4f1c1bda6e8ba153","slug":"15300390087-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग का अर्थ निष्काम भाव से किया गया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग का अर्थ निष्काम भाव से किया गया कार्य
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। गायत्री प्रज्ञा मंडल महिला मंडल जल कालोनी परिसर में चल रहे गायत्री महायज्ञ में शांतिकुंज हरिद्वार के योगाचार्य अभिषेक मिश्र ने कहा कि कर्म की कुशलता निष्काम भाव से किया गया हर कार्य हैं। मनुष्य में अनाशक्ति का भाव ही योग है। मंगलवार को मंदिर परिसर में संस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया। कहा कि ध्यान और प्राणायाम से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मधुमेह और हृदय संबंधी रोगों से छुटकारा मिलता है।
मंगलवार को शिविर की शुरूआत योग से हुई। संत हरिशंकर यादव, शंभू पांडेय ने योग से होने वाले फायदे को बताया। शांतिकुंज के टोली नायक आचार्य राज कुमार ने हवन पूजन के साथ महायज्ञ की शुरुआत कराई। यज्ञ की लयबद्ध, मधुर व मोक्ष प्रदायी वैदिक मंत्रों की मधुर ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया। उन्होंने कहा कि यज्ञ का अर्थ है श्रेष्ठ कर्म तथा चिह्न पूजा के माध्यम से हमें श्रेष्ठ कर्म करने और उसके मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। शाम पांच से नौ बजे तक प्रवचन का आयोजन हुआ। संत देश बंधु पद्माकर मिश्र ने कहा कि प्रज्ञा अर्थान ज्ञान और सत्य। जब आत्मा में ज्ञान का उदय होता है। तो सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस मौके पर देवंद्र राय, आनंद मिश्र, पूजा मिश्र, केशवी मिश्र, विकास मिश्र, तारा साहू, ऋचा साहू, शिखा, शिव कुमार, गंगोत्री, डा. डीडी दुबे, शांतनु, रेखा, शीला साहू, सुनील मिश्र, दिनेश, मालती सिंह आदि मौजूद थीं। मीरा मौर्य और विनीता मिश्र ने आभार जताया।