फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अजोशी धाम प्राकट्योत्सव पर उमड़े श्रद्धालु

अजोशी धाम प्राकट्योत्सव पर उमड़े श्रद्धालु

Wed, 27 Jun 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
अजोशी धाम प्राकट्योत्सव पर उमड़े श्रद्धालु
सिकरारा। अजोशी गांव स्थित पावन महावीर धाम पर मंगलवार को प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। सुबह चार बजे से ही मंगला आरती के बाद धाम का मुख्य द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। जय हनुमान जय जय हनुमान, संकट मोचन कृपा निधान के जय घोष तथा घंटे घड़ियाल की गूंज से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

धाम के प्रधान सेवक पंडित गोरख नाथ मिश्र ने बताया कि जब चंदेल राजा आझू राय भर शासकों पर आक्रमण करने उंचनी की ओर जा रहे थे। तो उनके रथ के घोड़े इसी स्थान पर रुक गए थे। पुरोहित की सलाह पर इस जमीन की खुदाई कराई गई तो यही विशाल प्रतिमा जमीन के अंदर मिली। वह तिथि आज की ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी थी। राजा ने पूजन अर्चन करने के बाद काफिला लेकर आगे बढे और भर राजा को परास्त कर वापस आकर फिर से पूजन अर्चन किया। इसके बाद मंदिर बनवाकर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस बार यह दुर्लभ संयोग शुभ दिन मंगलवार को पड़ा है जो विशेष फलदायी है। वृश्चिक राशि व अनुराधा नक्षत्र श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण करने का विशेष योग उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि पवन पुत्र महावीर की उपासना इस धाम के प्राकट्य उत्सव पर करना विशेष फलदायी है। धाम में महिलाओं ने परिवार के कल्याण के लिए कड़ाही पूजन किया। एक भक्त ने अपने जन्मदिन पर भगवान को सवा दो कुंतल प्रसाद चढ़ाया और भक्तों में प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर फौजदार शुक्ल, पुजारी अरविंद मिश्र, शुभम मिश्र, राम मिलन आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed