फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   किसानों को आय दो गुनी करने के दिए टिप्स

किसानों को आय दो गुनी करने के दिए टिप्स

Wed, 27 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
किसानों को आय दो गुनी करने के दिए टिप्स
जौनपुर। करंजाकला ब्लाक के ककोर गहना व त्रिलोचनपुर में आयोजित किसान पाठशाला में किसानों को आमदनी बढ़ाने की तरकीब सिखाई जा रही है। उप कृषि निदेशक जयप्रकाश ने मंगलवार को कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से आधुनिक खेती अपनाकर आय बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान खेती के साथ-साथ उद्यान लगाने, पशु और मत्स्य पालन तको भी अपना हैं। समन्वित खेती से ही आय दुगुनी होगी। उप परियोजना निदेशक आत्मा रमेशचंद्र यादव ने वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी दी। त्रिलोचनपुर में आयोजित किसान पाठशाला में प्रधान हीरामनी, योगेंद्र प्रसाद, पारसनाथ, प्रहलाद, मदन, तेजबहादुर, हृदयनरायन और ककरोर गहना में प्रधान धर्मेंद्र सिंह, रामसमुझ पाठक,सुरेंद्र आदि किसान उपस्थित रहे। इसी क्रम में भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम डा.ओमकार सिंह ने मंगलवार को जलालपुर ब्लाक के नेवादा,मझगवां व इस्मैला गांव में आयोजित किसान पाठशाला का निरीक्षण किया।साथ ही किसानों को आमदनी दो गुनी करने के बारे में जानकारी दी। वहीं भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय बिनोद कुमार यादव ने रामनगर व कृषि रक्षा अधिकारी राजेश राय ने सिकरारा ब्लाक में आयोजित किसान पाठशाला की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed