फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ग्राहकों ने एचडीएफसी बैंक में ताला बंद किया प्रदर्शन

ग्राहकों ने एचडीएफसी बैंक में ताला बंद किया प्रदर्शन

Wed, 27 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
ग्राहकों ने एचडीएफसी बैंक में ताला बंद किया प्रदर्शन
गौराबादशाहपुर। एचडीएफसी बैंक में की स्थानीय शाखा में लोगों के खाते से फर्जी तरीके से लाखों रुपये का कर्ज शाखा प्रबंधक ने निकाल लिया। बार-बार शिकायत करने के बाद भी जब कार्रवाई नहीं की गई तो मंगलवार को गुस्साए खाताधारकों ने बैंक में तालाबंदी कर दी। उन्होंने शाखा प्रबंधक मुकदमे की मांग की।
विज्ञापन

खाताधारकों का आरोप है कि पूर्व ब्रांच मैनेजर फिरोज रिजवी ने उनसे ब्लैंक चेक ले लिया गया था। उनके नाम पर गलत तरीके से लोन पास कर पैसे निकलवा लिए। बाद में उनके खाते से पैसे कटने लगे तो उनको इस गड़बड़ी का पता चला। खाताधारक सीमा सोनकर, राजेश जायसवाल, अमित गुप्ता, निसार अहमद, कुबेर मोदनवाल, रामफेर गुप्ता, मोबिन अहमद ने बताया कि उनमें से किसी के खाते से पांच हजार तो किसी के एकाउंट से छह हजार रुपये की किस्त जाने लगी। उन्होंने शाखा प्रबंधक से इसकी की तो मैनेजर ने सर्वर की गड़बड़ी बताते हुए फर्जी स्टेटमेंट थमा दिया। उसके बाद दोबारा पैसा करने पर उन्होंने जौनपुर मुख्य शाखा में इसकी शिकायत की। बार-बार शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज होकर ग्राहकों ने मंगलवार को ग्राम प्रधान सुजीत कुमार जायसवाल के नेतृत्व में बैंक के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों को बैंक खेलने से मना कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने बैंक नहीं खुलने दिया। आखिर में मौजूदा शाखा प्रबंधक प्रदीप तिवारी मातहतों के साथ लौट जाना पड़ा। शाखा प्रबंधक का कहना है कि पहले के प्रबंधक के कार्यकाल में गड़बड़ी हुई है। इसकी जांच की जा रही है। ग्राहकों के साथ न्याय होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed